jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

Harda Blast Update: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह,पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पहुंचे हरदा, पीड़ितो से की मुलाकात

हरदा : जिले के बैरागढ़ में 6 फरवरी को पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण ब्लास्ट और कई लोगो की जान जाने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह हरदा पहुंचे। जहा उन्होंने आश्रय स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के लोगो से चर्चा की।

- Install Android App -

उसके बाद वो बैरागढ़ पहुंचे। इस दौरान पुलिस व प्रशासन ने उन्हें घटना स्थल पर जाने से रोका दिया। कुछ देर बाद कलेक्टर आदित्य सिंह से मोबाइल पर चर्चा कर उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई। इसके बाद पूर्व मंत्री पीसी शर्मा हरदा विधायक डॉ आर. के दोगने ,केदार सिरोही, अवनी बंसल , जिला अध्यक्ष ओम पटेल नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी और कुछ पीड़ित परिवारों के सदस्यों के साथ उन्होंने फैक्ट्री परिसर के पीछे के क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण किया। पूर्व सीएम ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा की यह हादसा आसानी से टाला नही जा सकता था। यदि प्रशासन तंत्र सजग रहता। प्रशासनिक अधिकारियों को नियमों और कानून का पालन करवाना था।