हरदा : हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम कचबेड़ी में गुरुवार को अजनाल नदी में नहाते वक्त एक बालक और एक महिला की मौत हो गई। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय महिला काजल पति राजकुमार मंडराई, 11 वर्षीय बालक किशन गोपाल पिता चरण सिंह की मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। दरअसल, यह घटना हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम बचबैड़ी की है। बताया जा रहा है कि मृतक दिल्ली निवासी 11 वर्षीय किशन पिता चरण सिंह परिवार के साथ छुट्टी मनाने गांव आया हुआ था। गुरुवार को वह माता-पिता और चाचा-चाची के साथ अजनाल नदी में नहाने आया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया। भतीजे को डूबता देख उसकी चाची काजल पति राजकुमार मंडराई उसे बचाने गई। लेकिन वह भी डूब गई। इधर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों मदद से मृतकों के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
👇⭕हरदा की बड़ी खबरे⭕👇
Harda: बीते 24 घंटे तीन जानलेवा हमले की वारदात, लगातार जिले में गुंडे बदमाशो के हौसले बुलंद हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन कब गुंडे बदमाशो का निकालेगा जुलूस।
Harda BIG news:फोरलेन छोटी हरदा में युवक के उपर प्राण घातक हमला, तीन बदमाशो पर धारा 307 का केस दर्ज
Sirali big news: 9 वर्षीय बालक की लाश मिली, नाले में डूबने से हुई मौत

