jhankar
ब्रेकिंग
भीलट देव परिसर में नीम के नीचे छह-माही भविष्यवाणी,बैसाख-ज्येष्ठ में दो बार बारिश, आषाढ़ से झमाझम, उम... हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री एवं प्रमुख सचिव उच्च ... शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन कलेक्टर परिसर हरदा में धारा 163 लागू मूंग सिंचाई हेतु रेवापुर व माचक उपनहर हेतु ओसरा बंदी कार्यक्रम जारी खिरकिया के मुर्गी पालकों ने खुद के खर्च पर शुरू किया सोनाली चूजों का पालन माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई विजय मेवाड़ा हत्याकांड में आरोपी आसिफ का शॉर्ट एनकाउंटर, पिस्टल छीनकर पुलिस पर की थी फायरिंग KBC फेम तहसीलदार अमिता सिंह तोमर सस्पेंड, राहत राशि में घोटाले का आरोप शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, महू-नीमच हाईवे जाम

हरदा न्यूज़ : स्वरोजगार योजनाओं के प्रकरण स्वीकृत करने में बेहतर समन्वय दिखे

स्वरोजगार योजनाओं में स्वीकृति के लिये अधिकारी बैंकर्स से नियमित फालोअप लें -कलेक्टर

हरदा :  कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने स्वरोजगार योजना से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्वरोजगार योजनाओं के प्रकरण स्वीकृत करने में अधिकारियों व बैंकर्स में बेहतर समन्वय दिखे।

कलेक्टर श्री जैन गुरूवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैंकर्स की जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की बैठक में स्वरोजगार योजनाओं के प्रकरणों की स्वीकृति की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।

- Install Android App -

बैठक में स्वरोजगार योजनाओं से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय सहित बैंकर्स व स्वरोजगार योजना से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने शासन से विभिन्न विभागों में संचालित स्वरोजगार योजनाओं के तहत प्राप्त लक्ष्य तथा उसके विरूद्ध प्रस्तुत किये गये प्रकरणों की जानकारी ली।

उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्वरोजगार योजनाओं में स्वीकृति के लिये अधिकारी बैंकर्स से नियमित रूप से फालोअप लें। सभी बैंकर्स ‘‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’’ शिविर में आने वाले नागरिकों की बैंक संबंधी समस्याओं का निराकरण करें।