jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

हरदा न्यूज़ : ’आपकी पूंजी, आपका अधिकार’’ शिविर 5 दिसम्बर को

हरदा  भारतीय रिजर्व बैंक के ‘‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’’ राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 5 दिसम्बर शुक्रवार को हरदा जिले की सभी बैंक शाखाओं द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में दोपहर 4 बजे से आयोजित होगा, शिविर में सभी हितग्राहियों को आमंत्रित किया गया है।

आरबीआई के अनुसार जिन खातों में दो वर्ष से अधिक समय से लेन-देन नहीं हुआ है, वे निष्क्रिय माने जाते हैं, जबकि 10 वर्ष से अधिक समय तक दावा नहीं की गई राशि डीईए फंड में ट्रांसफर कर दी जाती है।

- Install Android App -

ग्राहक या उनके कानूनी वारिस किसी भी बैंक शाखा में केवाईसी दस्तावेज के साथ फार्म जमा कर सत्यापन के बाद अपनी जमा राशि ब्याज समेत प्राप्त कर सकते हैं।

शिविर का उद्देश्य अभियान के तहत नागरिकों को वित्तीय संपत्तियों को जिसमें अदावाकृत बैंक जमा खाते, बीमा राशि एवं अन्य के दावा किये जाने सम्बन्धी कार्यवाही एवं नागरिकों की वित्तीय संपत्तियों को पुनः सक्रिय वित्तीय प्रवाह में लाने तथा जनसाधारण में वित्तीय जागरूकता बढाने की दिशा में मार्गदर्शन किया जाना है।

सभी हितग्राहियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या मे आकर शिविर में ‘‘आपकी पूंजी आपका अधिकार योजना’’ का लाभ लेवें।