jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर 90.43 डॉलर पर

मुंबई। भारतीय रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 28 पैसे टूटकर 90.43 प्रति डॉलर के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, रिज़र्व बैंक के सीमित हस्तक्षेप और आयातकों द्वारा डॉलर की बढ़ती मांग रुपये पर लगातार दबाव बना रही है। शुक्रवार को होने वाली मौद्रिक नीति समिति की घोषणा से पहले बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है, जिसका असर विनिमय दर पर दिखाई दे रहा है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में सुबह कारोबार की शुरुआत रुपये ने 90.36 प्रति डॉलर पर की, लेकिन जल्द ही यह और कमजोर होकर 90.43 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले बुधवार को भी रुपया पहली बार 90 के पार बंद होकर 90.15 प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर दर्ज हुआ था।