jhankar
ब्रेकिंग
भीलट देव परिसर में नीम के नीचे छह-माही भविष्यवाणी,बैसाख-ज्येष्ठ में दो बार बारिश, आषाढ़ से झमाझम, उम... हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री एवं प्रमुख सचिव उच्च ... शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन कलेक्टर परिसर हरदा में धारा 163 लागू मूंग सिंचाई हेतु रेवापुर व माचक उपनहर हेतु ओसरा बंदी कार्यक्रम जारी खिरकिया के मुर्गी पालकों ने खुद के खर्च पर शुरू किया सोनाली चूजों का पालन माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई विजय मेवाड़ा हत्याकांड में आरोपी आसिफ का शॉर्ट एनकाउंटर, पिस्टल छीनकर पुलिस पर की थी फायरिंग KBC फेम तहसीलदार अमिता सिंह तोमर सस्पेंड, राहत राशि में घोटाले का आरोप शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, महू-नीमच हाईवे जाम

सोने के वायदा भाव में नरमी, चांदी में हल्की तेजी

नई दिल्ली। सोने-चांदी के वायदा बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत तेज रुख के साथ हुई, हालांकि सत्र के आगे बढ़ने के साथ सोने के भाव पर दबाव देखने को मिला। घरेलू मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का फरवरी वायदा कॉन्ट्रेक्ट 337 रुपये की मजबूती के साथ 1,30,799 प्रति 10 ग्राम पर खुला था, जबकि पिछले सत्र का बंद भाव 1,30,462 रुपए था। इस समय सोना 1,30,274 रुपए पर आ गया, जो शुरुआती स्तर से 188 रुपये की गिरावट दर्शाता है। दिन के दौरान इसने 1,30,799 रुपए का उच्च और 1,30,228 रुपए का निम्न स्तर छुआ। सोने ने इस वर्ष 1,31,699 रुपए का सर्वोच्च स्तर बनाया था। दूसरी ओर, चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही।

- Install Android App -

एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रेक्ट 269 रुपये की तेजी के साथ 1,82,621 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,82,352 रुपये था। इस समय यह 2,45 रुपये की तेजी के साथ 1,82,597 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,82,697 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,82,021 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,84,743 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मिले-जुले रुझान दिखाई दिए। कॉमेक्स पर सोना 4,234.50 डॉलर प्रति औंस पर खुलकर लगभग 4,223.10 डॉलर पर आ गया, जो लगभग 9.40 डॉलर की गिरावट दर्शाता है। इस वर्ष सोने का उच्चतम स्तर 4,398 डॉलर रहा है। वहीं चांदी 58.98 डॉलर प्रति औंस पर खुली और हल्की तेजी के साथ 58.81 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। चांदी ने वर्ष का उच्च स्तर 59.61 डॉलर छुआ था।