jhankar
ब्रेकिंग
MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला

हरदा न्यूज़ : सीईओ जिला पंचायत ने एसआईआर, मनरेगा व अन्य योजनाओं के कार्यो का किया निरिक्षण

हरदा  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा श्रीमती अंजली जोसेफ ने शुक्रवार को जनपद पंचायत टिमरनी के करताना कलस्टर की ग्राम पंचायत करताना, तजपुरा और छिपानेर में विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने नर्मदा आश्रय स्थल के फेंसिंग कार्य एवम् पौधरोपण के कार्य, एक बगिया माँ के नाम, वृक्षारोपण, जल गंगा अभियान के कार्य, खेत तालाब, कूप रिचार्ज कार्यों का निरिक्षण कर, निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने लेबर नियोजन एवम् एसआईआर के कार्य की समीक्षा कर सम्बंधित पंचायतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत तजपुरा व छीपानेर में एसआईआर की प्रगति असंतोषजनक होने पर 3 दिवस में प्रगति दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया।

- Install Android App -

निरीक्षण में ग्राम पंचायत करताना के पंचायत भवन परिसर में वृक्षारोपण कार्य पर गैप फीलिंग करवाने व आवास हितग्राही द्वारा बहुत समय से कार्य बंद होने से आवास का कार्य शीघ्र प्रारंभ कर, पूर्ण करने हेतु हितग्राही श्री बद्रीप्रसाद को समझाइश दी गई। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जोसेफ ने नर्मदा परिक्रमा पथ ग्राम पंचायत छिपानेर में आश्रय स्थल में पौधरोपण शीघ्र करवाने हेतु तकनीकी अमले को निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना अधिकारी श्री मनीष सिंह, सहायक यंत्री श्री प्रवीण वर्मा, श्री विष्णु पंवार उपयंत्री, श्री विश्वकर्मा, ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न अमले के साथ ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक व ग्रामीणजन उपस्थित रहें।