jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के पिता श्री कन्हैयालाल दोगने का दुखद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ... वनग्राम बड़झिरी में वन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेतों से मोटर और मकानों से मूंग चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार हंडिया में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दो लोग गंभीर घायल मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : 40 किमी दूर दुर्गम वनांचल ग्राम ढेकना पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों की स... अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी, उद्यमियों से किया संवाद स्कूल से अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश करताना में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित संयुक्त संचालक ने आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण

Harda news: जन शिक्षक और बी आर सी, स्कूलों का नियमित निरीक्षण करें ! कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में दिए निर्देश

हरदा।कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शुक्रवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर उपस्थित सभी विकासखंड स्त्रोत समन्वयको और जन शिक्षकों को निर्देश दिए कि स्कूलों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए तथा निरीक्षण के दौरान स्कूलों में बच्चों को वितरित किए जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का भी परीक्षण करें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि शासन द्वारा निर्धारित मीनू अनुसार ही बच्चों को मध्यान्ह भोजन स्कूल में दिया जाए। जन शिक्षक श्री गौतम गिरी द्वारा बैठक में स्कूल निरीक्षण संबंधी सही जानकारी नहीं देने पर कलेक्टर श्री सिंह ने उनकी एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश जिला परियोजना समन्वयक को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

- Install Android App -

कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों में मध्यान्ह भोजन तैयार करने के लिए बने किचन शेड्स की सफाई पुताई कराई जाए। स्कूल परिसर में ताजी सब्जियों के लिए मनरेगा योजना के तहत “मां की बगिया” तैयार कराई जाए ।उन्होंने सभी जन शिक्षकों से कहा कि स्कूल निरीक्षण के बाद निरीक्षण संबंधी जानकारी “निरीक्षण एप” के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज भी करें। बैठक में बताया गया कि जिले के सभी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन एलपीजी गैस के माध्यम से तैयार किया जा रहा है।