jhankar
ब्रेकिंग
जिला जज के निर्देश पर थाने के सामने लगी मोबाइल लोक अदालत, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया बालाजी पब्लिक स्कूल में छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप, परिजन और प्रबंधन आमने-सामने ! देखे वीडियो किस... एक पेड़ बेटी के नाम पहल पार्षद दीपक बाथव ने बेटी-दामाद को भेंट किया तुलसी का पौधा बड़ी खबर -मोबाईल नेटवर्क न मिलने से नाराज महिला मोबाइल तोडा़ और पीया कीटनाशक हुई मौत आज का सुविचार : जिंदगी में सबसे बड़ी ताकत आपका नजरिया है जैसा सोचोगे वैसा पाओगे उज्जैन - खड़े हनुमान मंदिर का पिछले 3 दिन का अपडेट 72 घंटे बाद भी एक इंच नहीं हिली प्रतिमा हरदा - जिले के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब IIT दिल्ली के एक्सपर्ट सिखाएंगे AI, मिलेगा सर्टिफिकेट धान, ज्वार, बाजरा के लिए 15 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच होंगे पंजीयन एसडीएम विजय राय ने सुनी जन समस्याएं, 14 आवेदन आए - शंकर मंदिर अतिक्रमण की होगी जांच सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी

हरदा न्यूज़ : नेशनल लोक अदालत के संबंध में अधिवक्तागण के साथ बैठक आयोजित‘‘

हरदा

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार दिनांक 13 दिसंबर 2025 को वर्ष की अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 27.11.2025 को जिला अधिवक्ता संघ, हरदा के सभागार में अधिवक्तागण के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

उक्त बैठक में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय श्री अरविंद रघुवंशी द्वारा आगामी लोक अदालत में समझौता योग्य लंबित सिविल एवं आपराधिक प्रकरणों व प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का अधिक से अधिक संख्या में निराकरण व पक्षकारों को लाभांवित कराने में अधिवक्ताओं द्वारा सहयोग प्रदान किये जाने की अपील की गई।

बैठक में श्री जयदीप सिंह, नोडल अधिकारी नेशनल लोक अदालत द्वारा सिविल प्रकरण, वैवाहिक प्रकरण, चेक अनादरण के प्रकरणों, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण और बीमा कंपनी के प्रकरणों के निराकरण हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही पैरालीगल वॉलेंटियर्स के माध्यम से भी पक्षकारों को समझाईश एवं समझौते हेतु कार्य करवाये जाने के बारे में बताया गया।

- Install Android App -

श्री चंद्रशेखर राठौर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा बताया गया कि हरदा जिला न्यायालय का लोक अदालत के माध्यम से निराकृत प्रकरणों में हमेशा प्रदेश में अगृणी स्थान रहा है। उन्होंने अधिवक्तागण से अपील की है कि वे अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण उक्त स्थान को बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें।

जिला अधिवक्ता संघ, हरदा के अध्यक्ष श्री जगदीश विश्वकर्मा के द्वारा पूर्व की भांति इस बार भी नेशनल लोक अदालत में सभी अधिवक्तागण की ओर से अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण में सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। उनके द्वारा पक्षकारगण से भी अधिक से अधिक संख्या में प्रकरण का निराकरण किये जाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।

बैठक में उपस्थित अधिवक्तागण द्वारा नेशनल लोक अदालत के अनुभव एवं लोक अदालत में प्रकरणांे के निराकरण के संबंध में उनके विचार व्यक्त किए।

उक्त बैठक में जिला मुख्यालय में पदस्थ न्यायाधीशगण, श्री शैलेन्द्र जोशी सचिव अधिवक्ता संघ, पदाधिकारीगण एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।