हरदा : कलेक्टर ने छात्रावासों के निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं से चर्चा कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही छात्रावास के कक्षों में साफ-सफाई व प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
उन्होने उत्कृष्ट छात्रावास के निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को बच्चों को खेल सामग्री उपलब्ध कराने तथा नेट लगाकर बेडमिंटन कोर्ट की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये। उन्होने कन्या छात्रावास के निरीक्षण के दौरान आसपास से अतिक्रमण हटाने तथा बाहर रखे पूराने फर्नीचर की निलामी कराने के निर्देश भी दिये।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री एच.पी. सिंह, डॉ. मनीष शर्मा, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र श्री बलवन्त पटेल, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग श्री रवि कुमार कनौजिया, तहसीलदार श्री राजेन्द्र पंवार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

