jhankar
ब्रेकिंग
भीलट देव परिसर में नीम के नीचे छह-माही भविष्यवाणी,बैसाख-ज्येष्ठ में दो बार बारिश, आषाढ़ से झमाझम, उम... हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री एवं प्रमुख सचिव उच्च ... शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन कलेक्टर परिसर हरदा में धारा 163 लागू मूंग सिंचाई हेतु रेवापुर व माचक उपनहर हेतु ओसरा बंदी कार्यक्रम जारी खिरकिया के मुर्गी पालकों ने खुद के खर्च पर शुरू किया सोनाली चूजों का पालन माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई विजय मेवाड़ा हत्याकांड में आरोपी आसिफ का शॉर्ट एनकाउंटर, पिस्टल छीनकर पुलिस पर की थी फायरिंग KBC फेम तहसीलदार अमिता सिंह तोमर सस्पेंड, राहत राशि में घोटाले का आरोप शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, महू-नीमच हाईवे जाम

हरदा न्यूज़ : सभी डिस्चार्ज बच्चों का शतप्रतिशत फालोअप लें

हरदा : कलेक्टर ने निर्देशित किया कि एसएनसीयू से डिस्चार्ज सभी बच्चों का शतप्रतिशत फालोअप लिया जाए। उन्होने चिकित्सा अधिकारियों को अस्पताल में उपलब्ध जनरेटिक दवाईयां लिखने की सलाह दी। कलेक्टर ने एसएनसीयू में फोटो थेरेपी मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

- Install Android App -

उन्होने निरीक्षण के दौरान समय-समय पर विद्युत ऑडिट कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत प्रतिमाह 9 व 25 तारीख को आयोजित होने वाले शिविरों का रिकार्ड संधारित कर पोर्टल पर जानकारी अपलोड करें। इस दौरान उन्होने जिला चिकित्सालय में आवश्यक मरम्मत कार्य कराने के भी निर्देश दिये।

उन्होने सर्जिकल वार्ड व अन्य वार्डों की खिड़कियों में जाली लगवाने के निर्देश भी दिये। आयुष विंग के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वहां उपस्थित अधिकारियों को सभी कक्षों में साफ-सफाई व्यवस्था बनाये रखने तथा कक्षों में आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिये।