jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

Harda News: अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन 20 अगस्त तक कराएं

- Install Android App -

हरदा : वर्ष 2022-23 के अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति आवेदनों के लिए विद्यार्थियों का बायोमैट्रिक सत्यापन कराया जाना है। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग हरदा ने बताया कि जिला कार्यालय स्तर से जिले में संचालित संस्थाओं के संस्था प्रमुख एवं नोडल अधिकारी का बायोमैट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है । शासन स्तर से अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के बायोमेट्रिक सत्यापन की कार्यवाही के लिये  20 अगस्त निर्धारित की गई है। उन्होंने निर्देशित किया है कि जिले में संचालित संस्था प्रमुख अपनी संस्थाओं में अध्यनरत अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं का बायोमैट्रिक सत्यापन की कार्यवाही 20 अगस्त से पूर्व करवाया जाना सुनिश्चित करें। संस्था प्रमुख एवं छात्र/छात्रा बायोमैट्रिक सत्यापन हेतु कॉमन सर्विस सेन्टर प्रमुख श्री अमित नेगी मोबाईल नम्बर- 7011939215 एवं कलेक्टर कार्यालय प्रथम तल सम नं.-52 में स्थित जिला कार्यालय सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में संपर्क कर बायोमैट्रिक सत्यापन करवा सकते है।