jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News : कलेक्टर श्री गर्ग ने दिव्यांग बालक का उत्कृष्ट विद्यालय में कराया एडमिशन, जनसुनवाई में प्राप्त हुआ था आवेदन


हरदा :
कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत नागरिकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में रहटगांव तहसील के ग्राम डोलरिया निवासी गोवर्धन ने कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन देकर बताया कि उसका बेटा अकलेश दोनों पैरों से विकलांग है तथा आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। अकलेश की यदि किसी अच्छे स्कूल में पढ़ने रहने की व्यवस्था कर दी जाए तो बच्चे का भविष्य सुधर जाएगा, जिस पर उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल.एन. प्रजापति को आज ही बच्चे का एडमिशन कराकर उसके छात्रावास में रहने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये। कुछ ही देर में अकलेश का एडमिशन टिमरनी के उत्कृष्ट विद्यालय में करा दिया गया। साथ ही जिला संयोजक को कलेक्टर श्री गर्ग ने अकलेश को टिमरनी के छात्रावास में रहने की व्यवस्था के निर्देश भी दिये। अपनी समस्या हल होने पर गोवर्धन अपने बेटे अकलेश के साथ जनसुनवाई से खुशी-खुशी घर वापस गया।