jhankar
ब्रेकिंग
शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों पर DJ में 4 से अधिक बक्सों पर रहेगी पाबंदी अपनी जान जोखिम में डाल आग के बीच पहुंचे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, गैस सिलेंडर फटने से रोका; बच्चों के विवाद के बाद अन्नापुरा चौक पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, दो गंभीर, भोपाल रेफर जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक...

Harda news : कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, 65 वर्षीय बुजुर्ग की ईलाज के दौरान मौत !

मकड़ाई समाचार हरदा। नर्मदापुर खंडवा स्टेट हाइवे के ग्राम पलासनेर के मक्खन भोग ढाबे के पास सड़क हादसे में घायल हुए बुजुर्ग की मौत हो गई है। शनिवार सुबह मृतक के शव का जिला अस्पताल में पीएम कर परिजनों को सौपा जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम पलासनेर के रहने वाले कैलाश पिता गया प्रसाद यादव (65 वर्ष) शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे के आसपास अपने गांव से अपने किसी परिचित के यहां होने वाले शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। इस दौरान मक्खन भोग ढाबे के पास सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक से सड़क पर गिर गए।

- Install Android App -

इस दौरान उन्हें पैर एवं सीने में गम्भीर चोट आई। राहगीरों की मदद से परिजनों ने उन्हें तत्काल शहर के एक निजी अस्पताल लेकर आए जहां उपचार के दौरान उन्होंने रात 10 बजे के आसपास दम तोड़ दिया। मृतक के शव को शनिवार सुबह जिला अस्पताल लाया गया है।