jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News: फरार आरोपी सौरभ बिश्नोई पर 10 हजार रूपये का इनाम घोषित

हरदा : जिले के सिविल लाईन थाना और थाना कोतवाली हरदा में आरोपी सौरभ बिश्नोई के विरूद्ध भारतीय दण्ड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध है। यह आरोपी पिछले काफी समय से लगातार फरार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे ने आरोपी सौरभ बिश्नोई पिता परमानन्द बिश्नोई निवासी रेवापुर हरदा की तलाश पतारसी के लिये 10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। जारी उद्घोषणा में कहा गया है कि जो व्यक्ति इस आरोपी की गिरफ्तारी के लिये जरूरी सूचना देगा या गिरफ्तारी में मदद करेगा। उसे यह इनाम की राशि दी जाएगी। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला हरदा का मान्य होगा।