jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

Harda News: लाउडस्पीकर व डीजे के अनियंत्रित उपयोग पर कार्यवाही हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त |

हरदा : कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने शासन के निर्देश अनुसार धार्मिक स्थलों एंव अन्य स्थानों में ध्वनि विस्तारक यंत्रो लाउडस्पीकर, डी.जे. व सम्बोधन प्रणाली के अनियंत्रित व नियम विरूद्ध प्रयोग नियंत्रण की कार्यवाही के लिये नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होने जिले के सभी उडनदस्तों के लिये अपर कलेक्टर डॉ. नागाजुर्न बी. गौड़ा को नोडल अधिकारी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है।
कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण नियम 2000 के तहत विभिन्न क्षेत्रों जैसे औद्योगिक, वाणिज्यिकक, रिहायसी व शांत क्षेत्र में दिन व रात के समय अधिकतम ध्वनि तीव्रता निर्धारित की गई है। उन्होने बताया कि औद्योगिक क्षेेत्र के लिये दिन के समय 75 डेसीबल तथा रातत के समय 70 डेसीबल ध्वनि तीव्रता निर्धारित की गई है। इसके अलावा व्यवसायिक क्षेत्र के लिये दिन के समय 65 डेसीबल व रात के समय 55  डेसीबल, रिहायसी क्षेत्र के लिये दिन के समय 55 व रात केे समय 45 तथा शांत क्षेत्र के लिये दिन के समय 50  व रात के समय 40 डेेसीबल ध्वनि तीव्रता निर्धारित की गई है।