हरदा : प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में निवासरत लोगों को देने के उद्देश्य से इन दिनों विकास रथ लगातार भ्रमण कर रहा है। विकास रथ जिले की पंचायतों का लगातार दौरा कर जिले में हुए विकास कार्याे की जानकारी ग्रामीणों को फिल्म के माध्यम से दे रहा है। इसी क्रम में बुधवार को विकास रथ टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मनियाखेड़ी, सोहागपुर, सामरधा, धौलपुरकला, सौताड़ा, उन्द्राकच्छ, भादूगांव, टेमागांव व कपासी पहुँचा, जहाँ एलईडी टीवी के माध्यम से जिले के विकास पर केन्द्रित फिल्म दिखाई गई। इस दौरान ग्रामीणों को ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’’ के तहत स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत टिमरनी सुश्री चेतना पाटिल ने बताया कि विकास रथ 28 सितम्बर को ग्राम डोलरिया, नांदवा, सिरकम्बा, सोडलपुर, आलमपुर, दूधकच्छ, पानतलाई, छिदगांव तमोली व खमगांव का भ्रमण कर ग्रामीणों को एलईडी के माध्यम से जिले के विकास कार्यों व शासन की योजनाओं की जानकारी देगा। विकास रथ 29 सितम्बर को जिले के ग्राम कासरनी, आमसागर, रहटगांव, नजरपुरा, झाड़बीड़ा, गाड़ामोड़ खुर्द, फुलड़ी, छीरपुरा व पाढरमाटी का भ्रमण करेगा। विकास रथ 30 सितम्बर को बोथी, कायरी, बोरी, राजाबरारी, टेमरूबहार, रवांग, लोधीढाना, पाटियाकुआ व कचनार का भ्रमण करेगा। इसके अलावा विकास रथ 1 अक्टूबर को केली, कायदा, मालेगांव, बोरपानी, रातामाटी, डेहरिया, कायदा, चन्द्रखाल व बड़वानी का भ्रमण करेगा।
ब्रेकिंग
नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर
बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई
नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ...
आंध्र प्रदेश में स्कूल के अंदर हैवानियत, क्लासरूम में चेनसॉ से 10वीं की छात्रा पर हमला, दूसरी छात्रा...
देश आज मना रहा लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती
सीमेंट-सरिया के आज के भाव: मकान निर्माण कराने वालों के लिए जरूरी अपडेट, जानिए कितनी है कीमत
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध 18 मामले दर्ज
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हरदा पुलिस ने युवाओं से किया संवाद, 150 विद्यार्थी हुए शामिल
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
