हरदा : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने बुधवार को ग्राम बंदी मोहाड़िया, मर्दानपुर और रहटा कला सहित विभिन्न मतदान केदो का दौरा किया, और वहां मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पंचायत सचिव और बीएलओ को निर्देश दिए। इसके साथ ही अपर कलेक्टर तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गोड़ा ने भी बुधवार को टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के करताना सेक्टर के विभिन्न मतदान केदो का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित बीएलओ से मतदान केंद्रवार मतदाता सूची में जोड़े गए मतदाताओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित पंचायत सचिव और बीएलओ से कहा कि कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाए।
ब्रेकिंग
