jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

हरदा : घंटाघर की बुलंद आवाज रहे क्रांतिकारी नेता जमना जैसानी को हरदा ने किया नमन, श्रद्धांजलि व सम्मान समारोह आयोजित

हरदा : जमना जैसानी फाउंडेशन के तत्वाधान में लोकतंत्र सेनानी, क्रांतिकारी नेता एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व. जमना प्रसाद जैसानी की पुण्य स्मृति में जैसानी चौक पर भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनों ने मोमबत्ती जलाकर एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं “जैसानी जी अमर रहें” के नारों के साथ हुई। फाउंडेशन के सदस्य अनिल वैद्य ने कहा कि

गत 15 वर्षों से जमना जैसानी फाउंडेशन द्वारा निरंतर उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है, जो समाज के प्रति उनके योगदान को जीवंत बनाए हुए है।

मुख्य अतिथि एवं वक्ताओं के विचार

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार महेश कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. श्रीरंग मजूमदार, प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल, नंदवाना समाज अध्यक्ष वीरेंद्र नंदवाना, पार्षद मनोज महलवार, आउटसोर्स जिला अध्यक्ष वीरेंद्र भाटी, समाजसेवी राजेंद्र भावसार, संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला एवं सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सुनील तिवारी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पत्रकार महेश कौशिक ने स्व. जैसानी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपनी लेखनी से भी क्रांति का कार्य किया और वे अद्वितीय व्यक्तित्व के धनी थे।

डॉ. श्रीरंग मजूमदार ने कहा कि स्व. जैसानी सदैव गरीब एवं शोषित वर्ग की मदद के लिए तत्पर रहते थे और आज उनके पुत्र उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

- Install Android App -

डॉ. विशाल सिंह बघेल ने कहा कि क्रांतिकारी विचार किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं होते, बल्कि वह एक विचारधारा होती है जिसे आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।

बचपन के मित्र भावसार ने बताया कि स्व. जैसानी बचपन से ही क्रांतिकारी विचारों के थे और वे भगत सिंह एवं स्वामी विवेकानंद की विचारधारा से प्रेरित थे।

हरदा मै विभिन्न क्षेत्र मै कार्य करने वाली प्रतिभा को सम्मानित किया गया

जमना जैसानी फाउंडेशन द्वारा विभिन्न क्षेत्र मै कार्य करने वाली प्रतिभा राहुल संतोष यादव भीलट बाबा गणगौर मंडल, रोलगांव सरस बनके आज कोयल बोली सरस बनके गणगौर भजन गाया जो गणगौर का सबसे फैमियस गाना बन चुका है ,कला संवाद फाउंडेशन एक युवाओं की टीम है जो हर फील्ड में कार्य कर रहा है गाने

,डांस ,स्टैंड अप कॉमेडी सहित अनेक कार्य वही अजय पुरवइया यू यूनाइटेड फुटबॉल क्लब इनके क्लब मै नेशनल लेबल के खिलाड़ी मै सिलेक्शन कराए वही नितेश सर रनिंग फिटनेस अकादमी जिन्होंने सैकड़ों खिलाड़ी को पुलिस फिजिकल मै सिलेक्शन दिए सौरभ काशिव एवं टीम (डिवाइन कम्प्यूटर अकादमी), कपिल दुबे नेशनल कैडेट कोर इनके द्वारा अग्निवीर मै सिलेक्शन हुए है ,

सत्येन्द्र परिहार (राष्ट्रीय सेवा योजना), गो एवं गोशाला उत्थान संघ हरदा अनिल गीते , हैंडबॉल क्लब हरदा से प्रतीक शर्मा एवं विवेक बादर जो कि सर्व ब्राह्मण समाज, हरदा के द्वारा हर शनिवार को भजन कार्य कर रहे है तथा जन अभियान परिषद राकेश वर्मा जी को सम्मानित किया गया।

श्रद्धांजलि एवं संदेश

कार्यक्रम के अंत में जैसानी चौक स्थित प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। फाउंडेशन सदस्य अनिल वैद्य ने कहा कि स्व. जमना प्रसाद जैसानी ऐसे व्यक्तित्व थे जो स्वयं के लिए नहीं, बल्कि समाज और उसके अधिकारों के लिए जीते थे। यही कारण है कि वे आज भी हर वर्ग के दिलों में जीवित हैं।