jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग रात 10:00 बजे : बनापुरा-सिवनी मालवा की अधूरी सड़क बनी मुसीबत, 112 वाहन भी हुआ पंचर  सर्पदंश से 11 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम खातेगांव: दूध की दरें बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, आपूर्ति ठप टिमरनी : स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां  ‘वंदे मातरम्’ विवाद पर हरदा में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस से हुई धक्का-मुक्... नर्मदा नदी के आंवलीघाट पुल पर 5 इंच का गैप, जगह-जगह निकले सरिए; हादसे की आशंका हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट

Harda sirali : चौथी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम छात्रा से युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार !

मकड़ाई समाचार हरदा/सिराली। सिराली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक चौथी कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की से उसके गांव के युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस को पीड़िता ने बताया कि वह गांव के सरकारी स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ती हूं। सोमवार को जब उसकी मम्मी खेत में चने की कटाई के लिए गई हुई थी। वही पिता बकरी चराने गए हुए थे। वही छोटे भाई बहन गांव में गए हुए थे। इस दौरान वह घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी बिट्टू एक लड़के के साथ उसके घर आया और पिता के बारे में पूछा। जब उसने सभी के घर नहीं होने की बात बताई तो आरोपी के साथ आया युवक चला गया। लेकिन वह घर के बाहर रखी खटिया पर बैठ गया और मुझसे कहने लगा कुछ बात करनी है। जब पीड़िता ने कहा क्या बात करनी है तो आरोपी ने घर में घुसकर उसके साथ जोर-जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया।

- Install Android App -

इस दौरान पीड़िता ने आरोपी को धक्का मारकर घर से भागकर स्कूल में जाकर छिप गए। फिर शाम को अपने घर लौटी। मां के खेत से घर आने के दौरान उसने पूरी घटना बताई। पुलिस ने बताया कि आरोपी का पीड़िता के घर आना-जाना था। पहले पीड़िता के माता-पिता उसे लेकर रिपोर्ट कराने सिराली थाने गए। जहां से महिला थाने आकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। महिला थाना प्रभारी गाजीवति पुस्माम ने कहा की पीड़िता की शिकायत पर आरोपी बिट्टू पिता कैलाश के खिलाफ 450, 376(3), 376 (1) और पॉस्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।