jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

प्रेम प्रसंग के चलते दो बेटो ने पिता की गला दबाकर हत्या की, हत्यारो को पुलिस ने पकड़ा

मकड़ाई समाचार मुंगेर| छत्तीसगढ़ पुलिस ने हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को मुंगेर से गिरफ्तार किया है. इन दोनों पर 11 दिसंबर 2019 को गला दबाकर हत्या कर देने का आरोप था| हत्या का यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा था| गिरफ्तार दोनों आरोपियों के नाम छोटू सिंह और संदीप सिंह हैं| छत्तीसगढ़ के चापा जिला के जहांगीर गांव के इस मामले में दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहले भी कई दफा मुंगेर गई थी|मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना क्षेत्र के विजयनगर के रहनेवाले धर्मवीर सिंह की महिला के साथ संबंध थे|इसकी भनक उनके दोनों पुत्र छोटू सिंह और संदीप सिंह को लग गई| इसके बाद दोनों भाई ने मिलकर अपने पिता धर्मवीर सिंह की गला दबाकर कर दी थी|इस मामले में शोभा देवी ने पुलिस के सामने मामला दर्ज कराया था| शोभा सिंह ने पुलिस को बताया था कि धर्मवीर सिंह के साथ उनके प्रेम प्रसंग थे  इसकी भनक उनके दोनों पुत्र को लग गई| तब दोनों बेटे ने मिलकर उसके प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गए| शोभा देवी के बयान पर ही पुलिस ने दोनों भाई छोटू सिंह और संदीप सिंह के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी|

- Install Android App -

छत्तीसगढ़ पुलिस ने मुंगेर पुलिस से संपर्क कर उसे फरार दोनों आरोपियों की जानकारी दी| कई बार छत्तीसगढ़ पुलिस मुंगेर आई, लेकिन हर बार दोनों आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था|इस बार छत्तीसगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर एनके तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम जब मुंगेर पहुंची तो दोनों आरोपी छोटू सिंह और संदीप सिंह को बरियारपुर थाना क्षेत्र के झौआ बहियार से गिरफ्तार करने में कामयाब . हो गई|गिरफ्तार आरोपियों को मुंगेर न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद रिमांड में लेकर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गई|