jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में मण्डी प्रांगण में मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जारी क... नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत कार्यशाला, रैली व शपथ का हुआ आयोजन हरदा के पीलियाखाल में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन दतिया में सगाई से लौट रहे युवकों पर फायरिंग, एक की मौत रिश्वत पर लगाम लगाने की कोशिश तहसीलदार ने चैंबर के बाहर टांग दिया अपना मोबाइल नंबर, बोले - पैसे मां... 18 जून 2026, गुरुवार – मध्यप्रदेश की अपडेट खास खबरें 18 जून 2026, गुरुवार को विदेश और देश की बड़ी खबरें बड़ी खबर: ईरान-अमेरिका युद्धविराम की उम्मीद, होर्मुज खुलने से तेल की कीमतें गिर सकती हैं | भारत को ह... तारीफ़नामा बनाम माफ़ीनामा ! नर्मदापुरम संभाग में जनकल्याण शिविर का आज आखिरी दिन: 7 दिन में हजारों समस्याओं का मौके पर निपटारा

टीचर ने बच्चों को बाहर कर कक्षा में पढ़ी नमाज, शिक्षिकाओं को भेजा नोटिस

मकड़ाई समाचार भोपाल |जहांगीराबाद स्थित मप्र के पहले माडल सीएम राइज रशीदिया स्कूल में बच्चों को क्लास से बाहर कर नमाज पढ़ने के मामले में दोनों शिक्षिकाओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। स्कूल प्रशासन ने दोनों शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि कक्षा के दौरान सभी बच्चों को बाहर क्यों किया गया? बता दें कि मंगलवार को रशीदिया स्कूल में दो शिक्षिकाओं के कक्षा में नमाज पढ़ते हुए वीडियो वायरल हुए थे। बाद में यहां के बच्चों से बात करने पर पता चला कि स्कूल में प्रतिदिन बच्चों को नमाज पढ़ने के नाम पर इसी तरह कक्षा से बाहर किया जाता है। जबकि अन्य कक्षाओं में बच्चे पढ़ते रहते हैं। इस मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने कहा है कि फुटेज के आधार पर स्कूल को नोटिस भेजा जा सकता है। स्कूल में इस तरह की धार्मिक गतिविधियों को करना गलत है।