jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

हरदा के पीलियाखाल में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

स्थायी लोक अदालत के बारे में जानकारी दी

हरदा : मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष श्री अरविंद रघुवंशी के निर्देशन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री चन्द्रशेखर राठौर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा द्वारा गुरूवार को हरदा के वार्ड क्रं. 35 पीलियाखाल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में उपस्थित जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सौरभ कुमार दुबे ने महिलाओं के अधिकार, बच्चों के अधिकार, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, यौन उत्पीड़न, सालसा व नालसा की विभिन्न योजनाओं, मध्यप्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015, नालसा (गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन) योजना 2015, बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना 2024, नालसा डॉन योजना 2025 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी।

- Install Android App -

शिविर में उपस्थितजनों को बताया गया कि मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा म.प्र. में ‘‘स्थायी लोक अदालत (लोक उपयोगी सेवाओं)‘‘ से संबंधित विवादों के निराकरण के लिये प्रदेश के सभी जिलों में स्थायी लोक अदालतों की स्थापना की गई है। स्थायी लोक अदालतें जिला न्यायालय परिसर में कार्यरत हैं।

स्थायी लोक अदालतें, लोक-उपयोगी सेवायें जैसे वायु, सड़क या जल मार्ग द्वारा यात्रियों या माल के वहन के लिए यातायात सेवा, डाक, तार या टेलीफोन सेवा, किसी स्थापन द्वारा जनता को विद्युत, प्रकाश या जल का प्रदाय, सार्वजनिक मल वहन या स्वच्छता प्रणाली, अस्पताल या औषधालय सेवा, बीमा सेवा से संबंधित विवादों का संज्ञान लेगी।

‘‘सेवाओं‘‘ से तात्पर्य ऐसी किसी भी प्रकार की सेवा से है जो उसके संभावित प्रयोगकर्ताओं को उपलब्ध कराई जाती है। कोई भी व्यक्ति लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित ऐसे विवाद जो न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किये गये हैं उन विवादों का निराकरण जिला न्यायालय में स्थापित स्थायी लोक अदालत के माध्यम से करा सकता है।

शिविर में उपस्थित लोगों की कानूनी समस्याओं को समझकर उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह की जानकारी दी गई। शिविर में उपस्थित लोगों को अपने बच्चों को उचित शिक्षा एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया तथा नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100 के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। शिविर में महिलाएं, बच्चें तथा पैरालीगल वॉलेंटियर्स सुश्री ज्योति तिवारी, सुश्री कंचन लोनिया उपस्थित रहे।