jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

18 जून 2026, गुरुवार – मध्यप्रदेश की अपडेट खास खबरें

राजनीति: कांग्रेस में पोस्टर वार, पटवारी को मिला ‘नौसिखिया’ नाम

कांग्रेस के मंच से ‘कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद’ के नारे लगे। ‘दो कौड़ी का’ के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को अब ‘नौसिखिया’ नाम मिला। सांसद को बैनर का सहारा लेना पड़ा। प्रदेश की सियासत गरमाई।

मानसून अपडेट: 22 जिलों में येलो अलर्ट, आज एंट्री संभव

MP में मानसून की एंट्री आज से। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट समेत 22 जिलों में 40-50 किमी/घंटा की आंधी-बारिश का येलो अलर्ट। 13 जिलों में अब तक आधा इंच भी बारिश नहीं। एक्सपर्ट की सलाह- 4 इंच बारिश के बाद ही बोवनी करें।

खुला बोरवेल छोड़ा तो जेल: सरकार की नई SOP

कई हादसों के बाद सरकार सख्त। अब खुला बोरवेल छोड़ने पर जेल और जुर्माना। 90 दिन में गड्ढा भरना अनिवार्य। शिकायत के लिए एप लॉन्च।

इंदौर: अनिका के इलाज के लिए जुटे 8.23 करोड़

दुर्लभ बीमारी से जूझ रही अनिका के लिए 8.23 करोड़ रुपए जुटाए गए। 9 करोड़ पूरे होते ही इलाज शुरू होगा। माता-पिता स्वीकृत सहायता राशि का इंतजार कर रहे।

क्राइम: राजगढ़ में मासूम से रेप, कुआं धंसने से 2 की मौत

राजगढ़ में खिलौना लौटाने गई मासूम से रेप, आरोपी गिरफ्तार। वहीं कुआं धंसने से कांग्रेस नेता की मां-पत्नी की मौत, 7 घंटे चला रेस्क्यू।

छतरपुर: 18 जून को विरासत महोत्सव, CM होंगे शामिल

महाराजा छत्रसाल जयंती पर विरासत महोत्सव। CM डॉ. मोहन यादव शामिल हो सकते हैं। कलेक्टर-SP ने स्थल का निरीक्षण किया। MCX सुसाइड केस में 5 आरोपियों पर 1 लाख का इनाम।

सामाजिक: सागर में ‘कुंवारों का गांव’, 4 साल से नहीं निकली बारात

सागर के एक गांव का नाम सुनते ही रिश्ते लौट जाते हैं। 4 साल से बारात नहीं निकली, हर तीसरे घर में कुंवारा बेटा।

विकास: 20 जून को इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन

CM मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर 20 जून को इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन करेंगे। श्रद्धालुओं-यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

शिक्षा: ‘आओ चले स्कूल चले’ अभियान तेज, BEO के बयान पर विवाद

प्रदेश में आज से नया सत्र शुरू। राजगढ़ में BEO ने मंच से निजी स्कूल की तारीफ कर बच्चों को वहां एडमिशन कराने की बात कही। वहीं राज्य शिक्षा केंद्र ने निर्देश दिए – शिक्षक-पालक बच्चों पर परीक्षा का दबाव न डालें। जिला स्तरीय समिति गठित।

छतरपुर: SP ऑफिस के बाहर आत्मदाह की कोशिश

- Install Android App -

चोरी के गहने नहीं मिलने से नाराज युवक ने बेटे के साथ छतरपुर SP कार्यालय के बाहर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने बचाया।

ग्राउंड रिपोर्ट: कागजों में मृत, कैमरे पर जिंदा

MP में एक महिला को कागजों में ‘मृत’ बता दिया गया। कैमरे पर बोली- “मैं जिंदा हूं”। पानी-नाली का मुद्दा उठाया तो सरकारी रिकॉर्ड में मार डाला। 5 महीने से अफसरों के चक्कर लगा रही।

रीवा: CM हेल्पलाइन में फर्जीवाड़ा

जिसकी 20 साल की बेटी लापता बताई, वो कुंवारा निकला। हवलदार, डायल-112 कर्मी तक फर्जीवाड़े में शामिल। शिकायतों के निपटारे में खेल की पड़ताल शुरू।

प्रशासनिक फेरबदल: 150+ अफसर-कर्मचारियों के तबादले

राजगढ़ में 2 संयुक्त कलेक्टर समेत 6 बड़े अधिकारी और 150+ कर्मचारियों के तबादले। छतरपुर में विनय द्विवेदी नए ADM बने। दो डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदार भी बदले गए।

बालाघाट: डबल मनी केस में सजा

भोपाल के दंपती को 7 साल की सजा। निवेशकों को 2 साल में दोगुना पैसा देने का लालच देकर ठगी की थी। कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया।

मौसम: शाजापुर में आकाशीय बिजली से किसान की मौत

प्री-मानसून बारिश के बीच शाजापुर में खेत में काम कर रहे किसान पर बिजली गिरी, मौत। IMD ने चेतावनी दी – गरज-चमक के दौरान खुले में न जाएं।

खजुराहो एयरपोर्ट पर यात्री सुविधा दिवस

भारतीय रीति-रिवाज से पैसेंजर्स का स्वागत। बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित।

छतरपुर: किशोर सागर तालाब में अतिक्रमण

तालाब को मिट्टी से भरे जाने के आरोप। विधायक ने जांच और FIR के निर्देश दिए। मामला कोर्ट में लंबित।

6000+ व्यावसायिक प्रशिक्षकों की सेवा समाप्त

प्रदेशभर के 6000 से ज्यादा व्यावसायिक प्रशिक्षकों की सेवाएं समाप्त। बहाली की मांग को लेकर ज्ञापन, प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी।

हेल्थ अपडेट – नीट परीक्षा केंद्रों पर डॉक्टर और एम्बुलेंस तैनात रहेंगी।

(सभी खबरें 18 जून 2026 की अपडेट ताज़ा रिपोर्ट्स पर आधारित हैं) संकलन कैलाश सेजकर