jhankar
ब्रेकिंग
सांची में हार्डवेयर व्यापारी पर तलवार से हमला, इलाज के दौरान मौत हंडिया : गौ सेवक अभिषेक लोधी की नजर पड़ी तो दर्द से तड़प रही गौ माता को मिला सहारा, सुनील लेगा की पह... छत पर उग आए पेड़-पौधे, जिला अस्पताल की बदहाली उजागर देखरेख के अभाव में जर्जर हो रही इमारत,  पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी...

रिश्वत पर लगाम लगाने की कोशिश तहसीलदार ने चैंबर के बाहर टांग दिया अपना मोबाइल नंबर, बोले – पैसे मांगे तो तुरंत बताएं

तहसीलदार नितिन झोड़ का प्रयोग, बिचौलियों की दुकान बंद करने की कवायद

- Install Android App -

केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा।सरकारी दफ्तरों के चक्कर और बिचौलियों की मनमानी से परेशान आम लोगों के लिए राहत भरी खबर। तहसीलदार नितिन झोड़ ने भ्रष्टाचार पर सीधा प्रहार किया है। उन्होंने अपने चैंबर के ठीक बाहर अपना निजी मोबाइल नंबर `7697442701` सार्वजनिक कर दिया है। तहसीलदार ने बताया कि
नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि चैंबर के बाहर अपना मोबाइल नंबर लगाएं ताकि आम आदमी सीधे संपर्क कर सके। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए तहसीलदार नितिन झोड़ ने अपने चैंबर के बाहर एक पोस्टर लगा दिया है।
पोस्टर पर साफ-साफ लिखा है यदि राजस्व प्रकरण में कोई कर्मचारी या अन्य व्यक्ति रिश्वत मांगे, तो नागरिक सीधे तहसील कार्यालय आकर मुझे लिखित शिकायत दें। शिकायत मिलते ही जांच कर सख्त कार्रवाई होगी।
तहसीलदार नितिन झोड़ का कहना है कि “अक्सर लोग अधिकारियों से सीधे नहीं मिल पाते। इसी का फायदा उठाकर कुछ कर्मचारी और बिचौलिए अवैध वसूली करते हैं। अब अगर कोई पैसे मांगे तो बिना संकोच सीधे मुझसे संपर्क करें।
इस पहल से तहसील आने वाले लोगों को उम्मीद जगी अब नामांतरण, सीमांकन, पट्टा जैसे कामों में दलालों की दखलंदाजी कम होगी। देखना होगा कि ये प्रयोग भ्रष्टाचार पर कितना लगाम लगा पाता है।