jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक

हरदा: केन्द्रीय मंत्री श्री उइके ने राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

हरदा / भारत सरकार के अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके ने सोमवार को नेहरू स्टेडियम में आयोजित 34 वीं सब जुनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ किया। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 25 सितम्बर तक जारी रहेगी। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री उइके ने कहा कि भारत सरकार खेलों और खिलाड़ियों के विकास के लिये कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ओलम्पिक खेलों सहित अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भारत के खिलाड़ियों ने गत दिनों में सराहनीय प्रदर्शन किया है और पहले से अधिक मेडल जीते है।

- Install Android App -

इस दौरान पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल व जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री दर्शनसिंह गेहलोत सहित अन्य जनप्रतिनिधि व खेल प्रेमी उपस्थित थे। प्रतियोगिता का शुभारम्भ स्वामी विवेकानन्द, भारत माता और माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के मैहर, बालाघाट, सतना, नरसिंहपुर, खरगोन, रीवा, मण्डला, भोपाल, शहडोल, सिहोर, रायसेन, खण्डवा, जबलपुर सहित एक दर्जन से अधिक जिलों की टीमें शामिल हुई। केन्द्रीय मंत्री श्री उइके ने पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें टीम भावना से मेच खेलने की समझाईश दी तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया।

*(