jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ... गौशाला है, फिर भी सड़क पर गौवंश! हंडिया में व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Harda / खिरकिया : नाराज़ करणी सेना निकालेगी भाजपा की शवयात्रा

वरिष्ठ नेता के शिलालेख को नाली में पटकने और भवन का नाम स्व नंदकुमार के नाम न करने से नाराज़ हुई करणी सेना

- Install Android App -

खिरकिया : राजपूत समाज के गौरव स्वर्गीय नंदकुमार चौहान जी का अपमान पिछले दिनों हरदा में किया गया। उनके नाम के शिलालेख को नाली में फेंका गया।जिसे लेकर करणी सेना परिवार द्वारा इस हुई घटना का विरोध हरदा में किया गया।
करणी सेना परिवार के योगेंद्र सिंह राजपूत और करणी सेना परिवार खिरकिया टीम सुनील सिंह हरदा ने बताया कि  बीते दिनो हमारे
समाज के वरिष्ठ नेता का शिलालेख भाजपा कार्यालय के सामने  नाली में मिला। उसे पार्टी के लोगो के द्वारा फेका गया था। उसके बाद करणी सेना ने आक्रोश  व्यक्त कर निंदा की साथ ही जिले के भाजपा के पदाधिकारियों से माफी मांगने और भवन का नाम स्व नंदकुमार के नाम करने की मांग की थी। लेकिन अभी तक कोई भी जिम्मेदार आगे नही आया। उसी से नाराज़ हुई करणी सेना आज भाजपा की शवयात्रा निकालेगी।

उन्होंने बताया कि भाजपा के द्वारा आये दिन हो रही राजपूत समाज के साथ घटनाओं एवं हरकतों को अब हम बर्दाश्त नही करेगे। इस हेतु भाजपा की अर्थी लेकर अंतिम यात्रा करणी सेना परिवार, ज़िला राजपूत परिषद, राजपूत परिषद खिरकिया एवं सर्व राजपूत समाज के द्वारा खिरकिया में निकाली जायेगी।