jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक हरदा में नवजात की मौत से हड़कंप, पिता ने बघेल अस्पताल स्टाफ पर लगाए लापरवाही के आरोप।

Harda: गेहूँ उपार्जन हेतु 1 व चना उपार्जन हेतु 10 मार्च तक होंगे किसान पंजीयन

हरदा / रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये पंजीयन 1 मार्च व चना उपार्जन के लिये पंजीयन 10 मार्च तक किये जायेंगे। जिला आपूर्ति अधिकारी हरदा ने बताया कि किसानों के पंजीयन सहकारी समितियों पर स्थापित 75 पंजीयन केन्द्रों पर निःशुल्क किये जायेंगे। इसके अलावा जिले के कॉमन सर्विस सेंटर, एमपी ऑनलाइन कियोस्क, सायबर कैफे व सुविधा केन्द्र सहित 180 पंजीयन केन्द्रों पर निर्धारित शुल्क 50 रूपये देकर पंजीयन कराया जा सकता है। पंजीयन के लिये किसानों को अपने साथ भूमि संबंधी जानकारी, आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर जो आधार से लिंक है तथा आधार से लिंक बैंक खाता नम्बर की पासबुक की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। उन्होने बताया कि आधार से लिंक बैंक खाते में ही किसानों की बेची गई फसल का भुगतान किया जायेगा।