jhankar
ब्रेकिंग
पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हरदा-खिरकिया सड़क की बदहाली पर विधायक दोगने का अल्टीमेटम, 8 दिन में मरम्मत नहीं तो आंदोलन हरदा जिले की 47 बैंक शाखाओं में लटके ताले नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत खिरकिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरवी फर्नीचर मार्ट और खाली प्लॉट से 50 हजार रुपए की अवैध स... पोला अमावस्या पर बाबा भैरवनाथ का किया आकर्षक श्रृंगार, बांटी प्रसादी - बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्ध... हरदा: पूर्व साडा अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी शिवनारायण टांक का निधन

Harda हंडिया: अज्ञात वाहन ने एक्टिवा को मारी टक्कर, एक की मौत एक गंभीर

खातेगांव के टाकलीखेड़ा के पास की घटना, मृतक गांधीनगर इंदौर निवासी 56 वर्षीय बुजुर्ग राधाकिशन।

अनिल उपाध्याय

- Install Android App -

खातेगांव- इंदौर मार्ग पर टाकली खेड़ा के पास शुक्रवार रात को अज्ञात वाहन ने एक्टिवा को टक्कर मार दी, दुर्घटना में कल्याण संपत बिहार गांधी नगर इंदौर के 56 वर्षीय राधाकिशन सितोले की मौत हो गई। जबकि गोविंद पिता लक्ष्मण योगी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए हरदा रेफर किया गया है।

प्रकाश पिता राम कृष्ण सितोले ने बताया कि वह कल्याण संपत बिहार गांधीनगर इंदौर रहता है ।तथा नल फिटिंग का काम करता है। 26 मई को मैं अपनी पत्नी के साथ बस से पापा राधाकृष्णन एवं नानाजी गोविंद योगी मेरी एक्टिवा क्रमांक एमपी 09 E B 1455 से मेरे मौसा जी मनोज योगी की लड़की की शादी में हंडिया आए थे। 26 मई के करीब रात 2:56 पर मेरे पापा के मोबाइल से किसी राहगीर ने फोन लगाकर बताएं कि तुम्हारे पापा व उनके साथी का ग्राम टाकली खेड़ा के पास किसी अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हुआ है ।जो दोनों रोड पर घायल अवस्था में लेटे हुए हे। मैंने घटना मेरे साढु राहुल व विकास को बताइई और उनके साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोनों गंभीर हालत में सड़क के किनारे लेटे हुए हैं। तत्काल 108 से उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां मौजूदा डॉक्टर शुभम तिवारी ने मेरे पापा राधाकिशन को मृत घोषित कर दिया एवं मेरे नाना गोविंद योगी को हरदा रिफर किया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।