jhankar
ब्रेकिंग
हरदा के मगरधा और सोडलपुर में 27 से 31 अक्टूबर तक होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने के लिए 25 अक्टूबर से देशव्यापी ‘विकसित भारत युवा संवाद’ हरदा जिले में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के तहत विशेष अभियान  शरद पूर्णिमा पर आज सजेगी गरबा रास की महफिल चौकड़ी में आज होगी बैलगाड़ी दौड़ 'शंकर पट' प्रतियोगिता रेत चोरी रोक रहे कंपनी कर्मचारी पर जानलेवा हमला, कार में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर हरदा उप पंजीयक कार्यालय ने अनुविभागीय अधिकारी से राजधानी कालोनी के विकास की अनुमति लिखित प्राप्त की ... हरदा नगरपालिका में रिकॉर्ड जलाने पर विवाद गहराया, CMO की सफाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल; निष्पक्... हरदा में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नरवाई जलाना बना मुसीबत - 8 एकड़ मक्का जलकर खाक, इटारसी में भी कलेक्टर की समझाइश के बाद लगी आग

Hardik Pandya और Natasa Stankovic की थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर मचा रही धूम

Hardik Pandya Shares Throwback Picture: भारत के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya इस समय संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हैं। Hardik Pandya इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 13वें सीजन में भाग लेने के लिए मुंबई इंडियंस टीम के साथ यूएई पहुंचे हैं। Hardik Pandya भले ही अबू धाबी में हो, लेकिन उनका मन गुजरात के वड़ोदरा शहर में है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि पांड्या हाल ही में पापा बने हैं और वे अपने बेटे और पत्नी के साथ समय बिताना चाहते हैं।

Hardik Pandya ने नताशा स्टेनकोविच के साथ एक थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच एक लग्जरी कार में बैठे हुए दिख रहे हैं। हार्दिक ने इसका कैप्शन दिया, Watch-u-lookin at? नताशा ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए दिल की इमोजी लगाई।

- Install Android App -

नताशा 30 जुलाई को मां बनी है। हार्दिक ने अपने बेटे का नाम अगस्त्या रखा है। हार्दिक को इन दिनों नताशा और बेटे की कमी खल रही है और वे सोशल मीडिया पर इस बात को जाहिर भी कर रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों नताशा और बेटे की फोटो शेयर की थी। उन्होंने इसका कैप्शन दिया था, ‘आप दोनों की कमी खल रही हैं, आप दोनों को पाकर मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं।’

Hardik Pandya लंबे समय से कोई बड़ा मैच खेले नहीं हैं। उन्होंने पिछले साल सितंबर में टीम इंडिया की तरफ से मैच खेला था। अक्टूबर में उनकी पीठ की सर्जरी हुई थी। इस साल मार्च में द. अफ्रीकी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उन्होंने भारतीय टीम में वापसी की थी, लेकिन बारिश और कोरोना वायरस की वजह से उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया था।