jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप: सुनामी की लहरों के बाद चेतावनी, एक मौत होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: ईरान का भारत को सुरक्षा का बड़ा आश्वासन जांच के नाम पर वनरक्षक से मारपीट का आरोप, सागौन कटाई में विभाग के ही कर्मचारी घेरे में हनुमान जयंती पर भक्तिभाव का सैलाब : मंदिर-मंदिर अखंड रामायण, सुंदरकांड और महा भंडारे उज्जैन की केमिकल कंपनी में 30 कर्मचारियों का कान खराब, हियरिंग मशीन लगी भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, लोगों ने जताया विरोध ग्वालियर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया, गोलीबारी में बचीं जानें नीमच के कलाकार का कमाल, तुलसी पत्तों पर लिखी हनुमान चालीसा बागेश्वर धाम में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, देश-विदेश से पहुंचे हजारों लोग

एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कई जिलों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पारा सामान्य से ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। फिलहाल अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन मार्च के आखिर तक कुछ क्षेत्रों में लू की स्थिति बनने की आशंका जताई जा रही है।

39 डिग्री तक पहुंचा तापमान, कई जिलों में बढ़ी तपिश
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मार्च के पहले ही सप्ताह में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। बीते शनिवार को रतलाम में सबसे अधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हालांकि भोपाल में भी पिछले वर्षों में मार्च के दौरान इतना तापमान रिकार्ड हो चुका है। लेकिन इस बार पिछले साल की तुलना में तापमान थोड़ा ज्यादा चल रहा है और लगभग पूरे प्रदेश में पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

- Install Android App -

दक्षिणी और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में ज्यादा असर
मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि, ”मध्य प्रदेश में गर्मी की शुरुआत आमतौर पर विदर्भ से सटे दक्षिणी इलाकों से होती है। इसके बाद तापमान धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ते हुए ग्वालियर-चंबल क्षेत्र तक पहुंचता है। फिलहाल दक्षिणी जिलों और राजस्थान से सटे उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में तापमान ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। अप्रैल और मई में यह गर्मी प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तेजी से फैल सकती है।”

अप्रैल-मई में और चढ़ेगा पारा
मौसम विभाग की सीजनल फोरकास्ट के अनुसार मार्च, अप्रैल और मई तीनों महीनों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मार्च में अत्यधिक गर्मी के हालात कम रहने की संभावना जताई गई थी, लेकिन अप्रैल और मई में तापमान और बढ़ सकता है। खासकर मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।

अगले पांच दिन मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद दक्षिण-पूर्वी जिलों जैसे बालाघाट और सिवनी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. बारिश की स्थिति बनने पर तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। जिससे प्रदेश के तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है।