jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

मध्‍य प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष बने हेमंत खंडेलवाल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल।मप्र भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए कई नेताओ के नाम की सुगफुगाहट हो रही थी ।फिर अचानक बैतूल विधायक हेमन्त खन्डेलवाल का नाम सामने आया जिसके प्रति सीएम मोहन यादव का समर्थन देखने को मिला।

मंगलवार को मप्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के लिए आयोजित चुनाव प्रक्रिया में 379 निर्वाचन प्रतिनिधि चिन्हित किए गए। इनमें चार सांसद एवं 17 विधायक भी शामिल रहे।

मुख्यमंत्री, सांसद विधायकों सहित निर्वाचन प्रतिनिधियों ने एक मत से नाम किया प्रस्तावित।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल मुख्यमंत्री यादव की पसंद है।

इसके साथ उनकी संघ और संगठन में मजबूत पकड़ भी है। सबसे बड़ी बात प्रदेश की राजनीति उन्हे अपने पिता विजय खंडेलवाल से विरासत में मिली है। प्रदेशाध्यक्ष के लिए नामांकन हेतु अकेले हेमंत खंडेलवाल का ही आया था। बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल मध्य प्रदेश भाजपा के निर्विरोध नए प्रदेश अध्यक्ष चुन लिए गए हैं

मंगलवार को केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष के लिए उनका इकलौता नामांकन आया। इस पद के लिए खंडेलवाल का नाम लंबे समय से चर्चा में सबसे आगे था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पसंद के चलते वह अध्यक्ष बने हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी खंडेलवाल के पक्ष में थे। खंडेलवाल वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का स्थान लेंगे।

ज्ञात हो कि इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा, विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व मंत्री कमल पटेल और सुधीर गुप्ता भाजपा कार्यालय नहीं पहुंचे।