jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया : शासकीय महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हरदा : लोकतंत्र सेनानी क्रांतिकारी नेता स्व. जमना प्रसाद जैसानी की पुण्यतिथि पर जैसानी चोक पर सम्मान... इटारसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई :30,000 रुपये की चोरी की मोटर साइकल बरामद Big news : अमेरिका-ईरान महायुद्ध: दुनिया पर भारी आर्थिक संकट हरदा: युवती ने एसपी से की पुनः जांच की मांग, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य नजरअंदाज करने का आरोप हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने अपना जन्मदिवस सादगीपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में मनाया। गयाजी में आयोजित राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन में सम्मानित हुए रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल SDM विजय राय ने कमर कस ली : नरवाई जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी हरदा : जिले में अग्नि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए हरदा : फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित

हरदा न्यूज़ : बुरहानपुर के लिए ऐतिहासिक सौगात

हरदा न्यूज़ : श्रीमती अर्चना चिटनिस प्रयासो ₹2598.97 करोड़ की नावथा और झिरमिटी सिंचाई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बुरहानपुर। नए साल 2026 की शुरुआत बुरहानपुर जिले के किसानों के लिए खुशहाली की नई किरण लेकर आई है। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस के निरंतर प्रयासों और किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ी मुहर लगा दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल में आयोजित मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में नावथा वृहद सिंचाई परियोजना और झिरमिटी मध्यम सिंचाई परियोजना को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

अर्चना चिटनिस के नेतृत्व में सफल हुई किसानों की मांग

इन परियोजनाओं की स्वीकृति के पीछे विधायक अर्चना चिटनिस का ठोस नेतृत्व और सक्रियता रही है। गौरतलब है कि 26 दिसंबर 2025 को श्रीमती चिटनिस के नेतृत्व में जिले के किसानों और जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की थी।

इस बैठक में उन्होंने जिले के सूखे क्षेत्रों की सिंचाई समस्याओं और इन परियोजनाओं की तकनीकी व्यवहार्यता को मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तार से रखा था, जिसके परिणामस्वरूप कैबिनेट ने ₹2598.97 करोड़ के कुल बजट को मंजूरी दी।

परियोजनाओं का विस्तृत विवरण और लाभ

इन दोनों परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले की कृषि अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आने की उम्मीद है:

- Install Android App -

1- नावथा वृहद सिंचाई परियोजना* योजना की स्वीकृत लागत ₹1676.06 करोड़, लाभान्वित कृषि भूमि 34,100 हेक्टेयर | लाभान्वित परिवार 22,600 और क्षेत्र बुरहानपुर एवं नेपानगर क्षेत्र के 90+ गांव |

2- *झिरमिटी मध्यम सिंचाई परियोजना* योजना की स्वीकृत राशि ₹922.91 करोड़ लाभान्वित कृषि भूमि 17,700 हेक्टेयर लाभान्वित किसान परिवार 11,800 लाभान्वित क्षेत्र खकनार तहसील के 42 गांव

इस प्रकार कुल योग राशि कुल ₹2598.97 करोड़ क्षेत्र 51,800 हेक्टेयर और लाभान्वित किसान परिवार 34,400 संपूर्ण जिले को लाभ मिलेगा।

ताप्ती मेगा रिचार्ज से जुड़ने की संभावना

सिंचाई सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार इन परियोजनाओं को ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना से जोड़ने पर भी विचार कर रही है। आज भोपाल में जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और सेंट्रल वाटर कमीशन (CWC) के बीच हुई बैठक में इसके तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की गई। यदि यह समन्वय सफल होता है, तो जिले का भूजल स्तर भी काफी ऊपर आएगा।

> “यह निर्णय बुरहानपुर के किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। नावथा और झिरमिटी परियोजनाएं किसानों की वर्षों पुरानी अपेक्षाओं का साकार रूप हैं। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूरी मंत्रिपरिषद का आभार व्यक्त करती हूँ।” — **श्रीमती अर्चना चिटनिस**

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

इन परियोजनाओं से न केवल सिंचाई की सुविधा मिलेगी, बल्कि बुरहानपुर नगर और आसपास के क्षेत्रों के लिए पेयजल की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी। कैबिनेट के इस फैसले के बाद पूरे जिले के किसान संगठनों और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। अब क्षेत्र के किसानों को फसल चक्र बदलने और उन्नत खेती करने में मदद मिलेगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।