jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

हरदा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने छीनी तीन दोस्तों की जिंदगी, परिवार और समाज में पसरा मातम

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पंजतारा रेस्टॉरेंट के पास सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। देखते ही देखते खुशियों से भरे तीन घरों में चीख-पुकार और मातम छा गया।

पुलिस के अनुसार हादसे में गोपाल पिता धनसिंह राजपूत (30 वर्ष), निवासी सोताड़ा, सुनील राव (30 वर्ष), निवासी सन्यासा तथा संदीप पिता प्रकाश राजपूत (28 वर्ष), निवासी सिराली, जिला हरदा की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बैतूल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक फोर व्हीलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

- Install Android App -

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि तीनों युवकों को संभलने का भी मौका नहीं मिला। घटनास्थल पर ही उनकी सांसें थम गईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक एसी (Air Conditioner) का कार्य करते थे और आपस में गहरे दोस्त थे। रोज़ की तरह काम पर निकले इन दोस्तों को क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। एक ही हादसे में तीन परिवारों के चिराग बुझ जाने से गांवों में मातम पसरा हुआ है। अंतिम दर्शन के दौरान परिजनों की चीखें हर किसी की आंखें नम कर गईं।

सोताड़ा, सन्यासा और सिराली गांवों में शोक का माहौल है। लोगों का कहना है कि तीनों मेहनती, मिलनसार और खुशमिजाज युवक थे। किसी ने भी नहीं सोचा था कि एक पल में तीन परिवारों की दुनिया उजड़ जाएगी।

सिटी कोतवाली पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त फोर व्हीलर वाहन को जब्त कर लिया है। वाहन का ड्राइवर मौके से भाग गया है। पुलिस वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है। वाहन में एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा है पुछ्ताछ कर रही है।