jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप: सुनामी की लहरों के बाद चेतावनी, एक मौत होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: ईरान का भारत को सुरक्षा का बड़ा आश्वासन जांच के नाम पर वनरक्षक से मारपीट का आरोप, सागौन कटाई में विभाग के ही कर्मचारी घेरे में हनुमान जयंती पर भक्तिभाव का सैलाब : मंदिर-मंदिर अखंड रामायण, सुंदरकांड और महा भंडारे उज्जैन की केमिकल कंपनी में 30 कर्मचारियों का कान खराब, हियरिंग मशीन लगी भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, लोगों ने जताया विरोध ग्वालियर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया, गोलीबारी में बचीं जानें नीमच के कलाकार का कमाल, तुलसी पत्तों पर लिखी हनुमान चालीसा बागेश्वर धाम में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, देश-विदेश से पहुंचे हजारों लोग

कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत

कटनी। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात कटनी में एक भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा बड़वारा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे-43 पर जगतपुर उमरिया के पास हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार बाइक और कार में सीधी भिड़त हो गई, जिसमें युवकों की दर्दनाक मौत हो गई और कार सवार भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

बाइक पर सवार थे 4 युवक

पुलिस के मुताबिक दुर्घटना रात 12:15 के आसपास की है। 4 युवक एक बाइक पर सवार होकर कटनी से उमरिया के लिए निकले थे। इसी दौरान जगतपुर उमरिया ग्राम के पास एक तेज रफ्तार कार रॉन्ग साइड से आ गई, जिससे बाइक और कार में सीधी भिड़ंत हो गई। दोनों वाहन तेज रफ्तार में होने से बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार चारों युवक कई फीट दूर जाकर गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

टक्कर से धमाके जैसे आवाज, ग्रमीण मौके पर पहुंचे

- Install Android App -

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहन में टक्कर होते ही जोर से धमाक जैसी आवाज आई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। नेशनल हाईवे43 पर चारों युवकों के शव बिखरे पड़े थे, जिससे यातायात भी कुछ समय के लिए बाधित हो गया। घटना की जानकारी लगते ही एंबुलेंस और बड़वाना पुलिस मौके पर पहुंची. चारों युवकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

देर रात तक मृतकों की नहीं हो सकी शिनाख्त

बड़वारा पुलिस के मुताबिक अनुसार, कुछ युवकों के पास कोई कागजात या पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले, जिससे उनकी देर रात तक पहचान नहीं हो सकी। मृतकों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है। शवों को मॉर्चुरी में रखा गया है और वाहन रजिस्ट्रेशन से मृतकों की पहचान और उनके परिजनों का पता लगाया जा रहा है।

हादसे की वजह जानने में जुटी पुलिस

कटनी एसपी अभिनव विश्वकर्मा के मुताबिक, ”घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा थाने का बल मौके पर पहुंचा था और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं चारों बाइक सवार युवकों को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। कार में सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है. घटना किन कारणों से हुई है, इसपर जांच की जा रही है।”