jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर खजराना मंदिर के पुजारी पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, प्रकरण दर्ज ग्वालियर चलती CNG कार में अचानक लगी आग सिंगरौली- खुटार चौकी क्षेत्र में खुलेआम चल रही शराब बिक्री, प्रशासन पर उठे सवाल इंदौर प्रदेश में संपत्ति रजिस्ट्री में अव्वल, 21% राजस्व का योगदान अकेले इंदौर का अब तक 2932 स्थानों पर हुई जाँच, 4400 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त छीपाबड़ पुलिस की कार्यवाही: मोरगढ़ी के खेत मे खेल रहे थे जुआ पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा !! 6 जुआरी ग... अत्यधिक आपातकालीन चेतावनी जारी! 19 अप्रैल से 31 मई तक, सफलता का निरीक्षण और संघर्ष की शक्ति छात्रों के लिए एक विशेष संदेश- ओपी देवहारे प्रियंका यदुवंशी ने 10वीं बोर्ड में 83.2% अंकों के साथ लहराया परचम : 4 विषयों में विशेष योग्यता हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री परीक्षा परिणाम घोषित

कैसा रहेगा आज मप्र के मुख्य शहरों का मौसम…?

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। 5 फरवरी 2026 को मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मिला-जुला बना हुआ है।अधिकांश स्थानों पर सर्द हवा और कोहरा छाया हुआ है। सर्द हवाओ के चलते लोग अपने घरो में दुब्के पड़े है।

घना कोहरे से दृश्यता मे बनी बाधा

ग्वालियर-चंबल अंचल समेत प्रदेश के लगभग 20 जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आज रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश या ‘मावठा’ गिरने की संभावना है।

प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

भोपाल: प्रदेश की राजधानी में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की धुंध रहने का अनुमान है। यहाँ अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 13°C के आसपास रहेगा।

- Install Android App -

इंदौर- प्रदेश की मैट्रो सिटी इंदौर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा देखा गया।

उज्जैन- धार्मिक नगरी उज्जैन में आज मौसम साफ और सुहावना बना रहेगा, यहाँ अधिकतम तापमान 28°C तक जा सकता है।

हरदा का मौसम कैसा रहेगा

हरदा जिले में आज मौसम पूरी तरह साफ और धूप वाला रहेगा। यहाँ दिन के समय खिली हुई धूप रहने से मौसम सुहावना बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। जिले का तापमान लगभग अधिकतम 28°C और न्यूनतम 16°C। और हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 8 mph की गति से चलेंगी।

अभी तापमान मे आयेगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 6 फरवरी से प्रदेश के तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का एक और दौर शुरू होने की संभावना है। स्थानीय प्रशासन ने कोहरे के कारण वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।