jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

Hrada News: राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम 24 को छिंदवाड़ा में

- Install Android App -

हरदा : छिन्दवाड़ा में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 24 अगस्त को होने वाले महिला सम्मेलन तथा अन्य कार्यक्रमों के साथ एमएसएमई विभाग द्वारा सम्मिलित रूप से राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। शेष जिला मुख्यालयों में गुरुवार 24 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।  स्व-रोजगार योजनाओं को संचालित करने वाले विभागों, जिले के बैंकों तथा अन्य संबंधित संस्थाओं के समन्वय से कार्यक्रम होगा।
जिला स्तरीय रोजगार दिवस आयोजन में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं के अंतर्गत जिले में लाभान्वित हुए हितग्राहियों को तथा जन-प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायेगा। इन कार्यक्रमों में हितग्राहियों को स्वीकृति/वितरण-पत्र जन-प्रतिनिधियों के माध्यम से दिलवाये जायेंगे। छिन्दवाड़ा में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रमों में दिखाने की व्यवस्था की जायेगी। अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शीघ्र डीएलसीसी की बैठक आयोजित कर विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं के अंतर्गत अधिक से अधिक प्रकरणों में ऋण स्वीकृति/वितरण सुनिश्चित किया जाए।