ब्रेकिंग
भरलाय तालाब पर श्रमदान कर ग्रामीणों को किया जागरूक, हरदा के डॉक्टर विशाल सिंह बघेल के मार्गदर्शन में... हरदा : रेत माफिया के द्वारा गोंदागांव में बनाए अस्थाई मार्ग को खनिज विभाग ने तोड़ा ! कागजों में गौशाला भूख की तलाश में दलदल में हरा चारा ढूंढते गाय माता: कहने को माता का दर्जा, फिर भी ह... हरदा: विनायक मेडिकेयर डे केयर फैमिली क्लिनिक डॉक्टरों की टीम ने छीपानेर में लगाया निःशुल्क स्वास्थ श... ताजमहल को बम से उड़ाने की ईमेल से मिली धमकी, पुलिस हुई चौकन्नी! पुलिस का खूफिया तन्त्र हुआ सक्रिय चप... Big breaking news: हरदा अजनाल नदी चकरी घाट पर एक शव तैरते मिला, पुलिस जांच में जुटी! देश के कई राज्यो में आंधी-बारिश का कहर: दिल्ली- मुंबई के निचले इलाकों में जलभराव किसानो की मूंग फसल खरीदी सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसान कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन , भाजपा सरकार प... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 25 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पाकिस्तानी सेना बलूच नागरिकों की हत्याएं कर रही है और उनके शवों को फेंक रही है- ताराचंद बलूच, बलूच स...

हरदा जिला कांग्रेस के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा के लिए भोपाल मे विशाल उपवास मे शामिल होंगे सैकड़ों कार्यकर्ता

हरदा: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार हो रही बच्चियों, महिलाओं के साथ अत्याचार, दुर्व्यवहार और बलात्कार की घटनाओं के विरोध में, और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कल दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को एक प्रदेश स्तरीय विशाल उपवास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जवाहर भवन, रोशनपुर चौराहा, भोपाल में पूर्वाह्न 11:00 बजे से आरंभ होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और सह प्रभारी संजय दत्त मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

- Install Android App -

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा के राज में महिलाओं और बच्चियों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं, और यह उपवास कार्यक्रम इस अत्याचार के खिलाफ हमारा विरोध दर्ज करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी वरिष्ठजनों, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों, मोर्चा संगठनों, सेक्टर मंडलम के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से अपने साथियों सहित उपस्थित हों और इस संघर्ष में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

पूरे हरदा जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता, वरिष्ठजन और पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और जिला कांग्रेस के नेतृत्व में उपवास करेंगे। यह कार्यक्रम महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी का संकल्प है, और हम सभी से अपेक्षा करते हैं कि हम इसे सफल बनाने में अपनी पूरी शक्ति और समर्थन प्रदान करें।