jhankar
ब्रेकिंग
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी अस्थाई पटाखा लाइसेंस के लिए 31 अक्टूबर तक ही किए जा सकेंगे आवेदन हरदा के खेड़ा गांव में मक्के की फसल में लगी आग, दो किसानों को नुकसान

ICC World Cup News : भारतीय टीम को जितानें के लिए दुआ करेगा पाकिस्तान, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन

ICC World Cup News : आईसीसी वर्ल्ड कप की धमक अब पूरी दुनिया पर है, जिस पर हर क्रिकेट प्रेमी की नजर है. सभी टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रही हैं. भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना तय माना जा रहा है क्योंकि उसने अपने सभी मैच जीते हैं.

ICC World Cup News

वहीं अब विश्व कप में ऐसे समीकरण बन गए हैं जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे. वैसे ही भारत से नफरत करने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी और प्रशंसक अब रोहित एंड कंपनी की जीत की कामना करेंगे. अगर भारत 2 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करता है तो पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रहेंगी.

पाकिस्तानी टीम ने बांग्लादेश पर 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. इसके बाद बांग्लादेश सेमीफाइनल की दौड़ से पूरी तरह बाहर माना जा रहा है. हमें यह समीकरण जानने की जरूरत है कि पाकिस्तानी टीम भारत की जीत के लिए क्यों दुआ करेगी.

भारत की जीत के लिए प्रार्थना

- Install Android App -

लगातार चार हार के बाद पाकिस्तानी टीम को अब सातवें मैच में जीत मिली है. इसके बाद बाबर आजम एंड कंपनी की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं. बांग्लादेश को हराने के बाद पाकिस्तानी टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है.

पाकिस्तानी टीम अब न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है. ऐसे में टॉप 4 में पहुंचने के लिए पाकिस्तानी टीम को भारत की मदद की जरूरत है. भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका पर जीत की दुआ करनी होगी.

अगर भारत मैच जीत गया तो श्रीलंका के लिए भी टूर्नामेंट पूरी तरह से खत्म हो जाएगा. इसलिए पाकिस्तान को अगले सभी मैच जीतने होंगे. अगर भारत श्रीलंका को हरा देता है तो पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना है.

इसी दिन फाइनल मैच खेला जाएगा

आईसीसी विश्व कप 2023 का पहला मैच 5 अक्टूबर से खेला जा रहा है, जबकि फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। इसके लिए सभी टीमें जमकर मेहनत कर रही हैं जो सभी का दिल जीत रही है. भारतीय टीम ने अब तक सभी 6 मैच जीतकर 12 अंक हासिल कर लिए हैं. भारतीय टीम गुरुवार को श्रीलंका के साथ अपना 7वां मैच खेलेगी.