jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश की राजनीति में आया उबाल : मुख्यमंत्री मोहन यादव, PCC चीफ जीतू पटवारी और पूर्व CM कमलनाथ ... ग़ाज़ियाबाद के 17 वर्षीय मासूम की कहानी जिसका दोस्ती और भाईचारे के नाम पर बेरहमी से हुआ कत्ल दोस्त क... जानिए मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ जाने देश की मुख्य खबरें हरदा ब्रेकिंग न्यूज: 1 जून 2026 - जिला मुख्यालय समेत 6 तहसीलों का मौसम अपडेट, दोपहर बाद आंधी-बारिश क... 1 जून 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल हरदा विधायक डॉ. दोगने ने ग्राम कड़ोला उबारी में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, 37 लाख र... नेताओं ने देश का भविष्य को घुटने पर झुकाया मथुरा जाने वाले खिलाड़ियों के स्वागत की तस्वीर पर सवाल, महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने हरदा पहुंचीं प्रदेश महासचिव नेहा चावरे विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा नशा मुक्ति का संदेश, दिलाई गई शपथ

हौसले बुलंद हो तो दिव्यांगता भी अस्त्र बन जाती है: बिना हाथ के पटवारी ने पैरो से लिखी अपने स्थानांतरण की चिट्ठी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 देवास। जिले के सतवास मे एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां जन्म से दिव्यांग आमीन ने अपने ट्रांसफर का आवेदन पैरो से लिखा।आमीन देवास के सतवास में पटवारी के पद पर है। आमीन मंसूरी के जन्म से दोनो हाथ नही है अपने पैरों से ट्रांसफर आवेदन लिखा। कम्पुटर चलाने मे भी एक्सपर्ट है ।

उनके सीखने की ललक और आगे बड़ने के हौसलो आगे हाथों की कमी ठहर नही पाई। आमीन ने पहले पैरों से लिखना सीखा और इसे अपनी ताकत बनाया। कम्प्यूटर भी पैरों से चलाना सीखा और पटवारी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर मेरिट में आए।

देखने वाले देखते रह गये पैरो से लिखी अर्जी

दिव्यांग पटवारी आमीन ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पैरों से लिख कर ट्रांसफर का आवेदन दिया है। पटवारी को पैरों से ट्रांसफर अप्लीकेशन लिखते देख दंग रह गए। आमीन अपनी व्यक्तिगत परेशानियों के चलते सोनकच्छ स्थानांतरण चाहते हैं।

- Install Android App -

बचपन से ही पढ़ने में होशियार

आमीन मंसूरी देवास जिले के पीपलरावां के निवासी हैं जो सोनकच्छ के समीप है। 31 वर्षीय आमीन के पिता इकबाल मंसूरी टेलरिंग का काम करते हैं। जन्म से ही आमीन के दोनों हाथ नहीं है, लेकिन उसने कभी इसे अपनी कमजोरी नहीं माना। बचपन से ही पढ़ने में होशियार रहा।

पैरों से दी पटवारी की परीक्षा

12वीं तक की पढ़ाई शासकीय स्कूल से की और इंदौर से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद पटवारी की परीक्षा का फार्म भरा। इंदौर में पढ़ाई के दौरान ही पटवारी परीक्षा की तैयारी भी की। परीक्षा के समय भी पैरों से कंप्यूटर चलाया और दिव्यांग श्रेणी की मेरिट सूची में जिले में पहला स्थान प्राप्त किया।