jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

इमरान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल की लंबी सजा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है जहाँ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की परेशानी बढ़ गई हैं। तोशाखाना-2 भ्रष्टाचार मामले में अदालत ने दोनों को 17-17 साल की लंबी सजा सुनाई है। रावलपिंडी की अदियाला जेल में बनी स्पेशल कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। जज ने दोनों को अलग-अलग धाराओं में कुल 17 साल की सजा दी है। साथ ही, उन पर 1 करोड़ 64 लाख पाकिस्तानी रुपये का भारी जुर्माना लगा दिया है। हालांकि, बुशरा बीबी के महिला होने के नाते सजा में थोड़ी नरमी की बात कही जा रही है, लेकिन सजा फिर भी काफी सख्त है।

- Install Android App -

दरअसल पूरा मामला 2021 का है, जब सऊदी अरब की सरकार ने इमरान को कुछ महंगे तोहफे दिए थे। इसमें कीमती घड़ियाँ, हीरे और सोने के गहने शामिल थे। नियम कहता है कि सरकारी पद पर रहते हुए विदेशी नेताओं से जो भी गिफ्ट मिलते हैं, उन्हें तोशाखाना (सरकारी खजाने) में जमा करना पड़ता है। आप चाहें, तब तय कीमत चुकाकर उन्हें बाद में खरीद भी सकते हैं। अब मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी पर आरोप यह है कि इन तोहफों की असली कीमत करीब 7 करोड़ रुपये थी, लेकिन कागजों पर इन्हें सिर्फ 58-59 लाख का दिखाया गया। कहा जा रहा है कि इन दोनों ने मिलकर बहुत कम कीमत पर ये कीमती चीजें हथियाने की कोशिश की।

अदालत में 21 गवाहों ने अपनी बात रखी। फैसले के वक्त इमरान और बुशरा दोनों वहां मौजूद थे। इमरान का साफ कहना है कि ये सब उनके खिलाफ एक राजनीतिक साजिश है और उन्हें फंसाया जा रहा है। इमरान खान अगस्त 2023 से ही सलाखों के पीछे हैं। हालांकि उन्हें कुछ मामलों में पहले जमानत मिल चुकी थी, लेकिन अब इस नए फैसले ने उन्हें फिर से मुश्किल में डाल दिया है।