jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज हरदा : आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 12 मार्च को लगेगा हरदा : चंडीगढ़ में जिल खेल अधिकारी सुश्री पटेल ने जीता स्वर्ण पदक, जिले का नाम किया रोशन हरदा : फिट इंडिया वूमेन वीक के तहत कार्यशाला व गतिविधियों का हुआ आयोजन हरदा : आज मुख्य डाकघर हरदा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 08 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिट इंडिया वूमेन वीक 2026 के अंतर्गत जनपद सभागृह वन स्टॉ... विक्रांत सिंह कुमरे फिर बने आदिवासी समाज के मसीहा : तमिलनाडु में बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराए बैतूल के... हरदा : 22 सूत्रीय मांगों को लेकर 22 मार्च को बहुजन एकता महाआंदोलन कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्रामीण क्ष... आशा कंफेक्शनरी फैक्ट्री में कर्मचारियों की हड़ताल, शोषण का लगाया आरोप

सोशल मीडिया पर की गंदी पोस्ट, कटनी में युवती ने बीच सड़क चप्पलों से पीटा मनचला

कटनी। स्लीमानाबाद थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवती ने छेड़छाड़ और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 42 वर्षीय युवक की बीच बाजार चप्पलों से धुनाई कर दी। शनिवार को युवती का युवक पर चप्पलों से वार करते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

फोटो एडिट कर आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप

जानकारी के मुताबिक, उमरियापान निवासी आरोपी शाकिर मंसूरी (42 वर्ष) पिछले काफी समय से युवती को सोशल मीडिया के माध्यम से परेशान कर रहा था। युवक ने युवती को इंस्टाग्राम पर कई बार फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसे युवती लगातार अस्वीकार करती रही। इसके बाद युवक ने युवती की प्रोफाइल से उसकी तस्वीरें चोरी कीं और उन्हें एडिट कर अपनी फोटो के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तरीके से पोस्ट कर दिया।

- Install Android App -

बीच बाजार फूटा युवती का गुस्सा

शुक्रवार को जब युवती स्लीमानाबाद बाजार में थी, तभी उसकी नजर आरोपित शाकिर मंसूरी पर पड़ गई। युवती ने तुरंत उसे रोका और विरोध जताया। देखते ही देखते युवती का गुस्सा फूट पड़ा और उसने सरेराह चप्पलों से आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। बीच बाजार हुई इस घटना को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

घटना के बाद युवती सीधे स्लीमानाबाद थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। स्लीमानाबाद थाना प्रभारी सुदेश समन ने कहा कि युवती की शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपित मजदूरी का काम करता है और पीड़िता ने उस पर लगातार परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस अब युवक द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए आपत्तिजनक कंटेंट की भी तकनीकी जांच कर रही है।