jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 06 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे ड्यूटी पर गए पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास खरगोन में अजब-गजब मामला : महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया बंगाल में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन, BJP की ऐतिहासिक जीत आज का राशिफल अपडेट: मिथुन और तुला राशि के लिए आर्थिक लाभ के संकेत मध्य प्रदेश – 5 मई 2026 की 10 मुख्य खबरें मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ डिजिटल अरेस्ट: साइबर ठगों का नया जाल, करोड़ों की ठगी सड़क हादसों पर एसडीएम राय ने दिखाई सख्ती : देर रात एसडीएम विजय राय ने उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्... हरदा : इंदौर में गरजा टिमरनी का दम, कराटे मैट पर बच्चों ने लिखी जीत की नई कहानी! नगर पालिका में 'बजरंग बली' का औचक निरीक्षण : बंदर ने पलटीं फाइलें, दफ्तर में मचा हड़कंप 

नवरात्रि में पति के साथ नाच रही युवती अचानक गिरी फिर नही उठी !  खुशियो का माहौल पल मे मातम मे बदला 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खंडवा। जिले के भीकनगांव के पलासी गांव में नवरात्रि के उल्लास को पल भर में मातम में बदल देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई। यह घटना न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे गांव के लिए एक सदमे की तरह थी।

 

घटना की जानकारी

19 साल की सोनम यादव अपने पति कृष्णपाल के साथ गरबे में शामिल थी। “ओ मेरे ढोलना” गाने की धुन पर सब लोग खुशी से थिरक रहे थे, लेकिन अचानक सोनम डांस करते-करते जमीन पर गिर पड़ी। सिंगाजी मंदिर पर विराजमान दुर्गा प्रतिमा के सामने चल रहा गरबा उत्सव पल भर में सन्नाटे में बदल गया। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही सोनम की सांसें थम चुकी थीं।

- Install Android App -

गांव में बना मातम का माहौल

सोनम की शादी महज पांच माह पहले, मई में ही हुई थी। श्रद्धा और भक्ति के बीच घटी यह अनहोनी न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे गांव को स्तब्ध कर गई। गांव में मातम का माहौल है और लोग इस अचानक हुई घटना से सदमे में हैं।

 

घटना का सदमा

यह घटना एक पल में खुशियों को गम में बदल देने वाली है। नवरात्रि के पवित्र त्योहार के दौरान हुई इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। सोनम की अचानक मौत ने परिवार और गांव के लोगों को गहरे शोक में डुबो दिया है।