jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 18 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे रतलाम: मोमोज की दुकान पर 'घूरने' को लेकर हंगामा, जमकर चले लात-घूंसे रायसेन में सनसनी: डिप्टी जेलर समेत दो को गोली मारकर युवक ने दी जान हरदा में यातायात नियम उल्लंघन पर कार्रवाई, कई वाहनों से वसूला जुर्माना Big news : युवक पर हमला, 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस रीवा में यूजीसी के समर्थन में प्रदर्शन, आपत्तिजनक नारेबाजी का आरोप इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव की मांग पर कार्रवाई: इंदौर में स्पीकर और डीजे पर रोक बड़वानी में शिक्षा की दुर्दशा; गाय-बकरियों के तबेले में ठूंसे गए 40 आदिवासी बच्चे! पोर्न स्टार बनाने की सनक में पति ने किया अश्लील वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पोर्न स्टार बनाने की सनक में पति ने किया अश्लील वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में पत्नी का निजी वीडियो वायरल करने वाले आरोपी पति शिवम साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे पोर्न साइट्स और सोशल मीडिया पर अपलोड करने का गंभीर आरोप है। मंगलवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 10 मई 2025 को झूला निवासी शिवम साहू से हुआ था। शादी के बाद से ही आरोपी दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करता था। आर्थिक तंगी के कारण जब पीड़िता ने मांग पूरी करने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। आरोप है कि दहेज न मिलने की खुन्नस में शिवम ने पत्नी का 13 मिनट 14 सेकंड का निजी वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स व रिश्तेदारों को भेज दिया।

पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 10 मई 2025 को झूला निवासी शिवम साहू से हुआ था। शादी के बाद से ही आरोपी दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। जब पीड़िता ने आर्थिक तंगी के चलते मांग पूरी करने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। उसने दहेज न मिलने की खुन्नस में पत्नी का 13 मिनट 14 सेकंड का निजी वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया व रिश्तेदारों को भेज दिया।

- Install Android App -

पोर्न स्टार बनने की सनक में की करतूत

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी शिवम लंबे समय से पोर्न साइट्स देखने का आदी था और खुद को ‘स्टार’ बनाना चाहता था। जब पत्नी ने वीडियो का विरोध किया, तो उसने बिना किसी पछतावे के कहा कि उसने यह पॉपुलर होने के लिए किया है ताकि लोग उसे पहचानें। पीड़िता के भाई ने बताया कि शादी के समय 3 लाख रुपए मांगे गए थे, जिसमें से 2 लाख दे दिए थे। बाकी पैसों के लिए वह लगातार बहन को परेशान कर रहा था।

हथियार लेकर ससुराल पहुंचा, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

वीडियो वायरल करने के बाद आरोपी मुंबई भाग गया था। 12 फरवरी को वह अपनी पल्सर बाइक (MP 17 ZH 8856) से मऊगंज जिले के तिलैया गांव स्थित अपनी ससुराल पहुंचा। वहां वह धारदार हथियार लेकर परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने सर्चिंग ऑपरेशन चलाया और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।