jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे किसान क्रांति आंदोलन : हजारों ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ मंडी पहुंचे किसान, सुरक्षा में लगाई कई जिले ... रीवा से सूरत जा रही बस में आग, इंदौर-भोपाल हाईवे पर मची अफरा-तफरी इंदौर में नगर निगम ने अवैध हिस्सों पर चलाया बुलडोजर राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम को मिली जमानत, पति की हत्या के आरोप में जेल में थी बंद जीआरपी के हत्थे चढे ट्रेनों में चोरी करने वाले 3 चोर, सोने-चांदी बरामद कटनी में महिला से एंबुलेंस साफ कराया, पायलट और ईएमटी की सेवाएं समाप्त मशीनों से बनेगा महाकाल का लड्डू प्रसाद, खराब हुआ तो लगेगा जुर्माना जबलपुर : 10 बच्चों पर 8 टीचर फिर भी 10 में से 9 फेल भीषण गर्मी से सीहोर-श्‍यामपुर मार्ग पर पिघला डामर, जिले में 44 डिग्री पहुंचा तापमान

अजमेर: सड़क किनारे कपड़े प्रेस करने वाले को ₹598 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस, सदमे में बिगड़ी तबीयत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 अजमेर । राजस्थान के अजमेर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां रामनगर इलाके में ठेला लगाकर कपड़े प्रेस करने वाले एक साधारण व्यक्ति के होश तब उड़ गए जब आयकर विभाग (Income Tax) ने उसे 598 करोड़ रुपये के लेनदेन का नोटिस थमाया। करोड़ों के इस ट्रांजेक्शन की खबर मिलते ही पीड़ित जितेंद्र बाड़ोलिया की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उनका शुगर लेवल 500 के पार पहुंच गया।

कैसे हुआ इतने बड़े घोटाले का खुलासा ?

- Install Android App -

जितेंद्र बाड़ोलिया अपनी छोटी सी प्रेस की दुकान चलाकर मेहनत-मजदूरी से अपने परिवार का पेट पालते हैं। उन्हें मिले नोटिस के अनुसार, उनके नाम पर गुजरात के सूरत में ‘मैसर्स मनन इंटरप्राइजेज’ नाम की एक फर्म रजिस्टर्ड है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस फर्म के जरिए मात्र 3 महीनों के भीतर 598 करोड़ रुपये का भारी-भरकम लेनदेन किया गया है।

खोए हुए पैन कार्ड से रची गई साजिश

इस पूरे मामले के पीछे एक बड़ी साजिश की बू आ रही है। जांच में सामने आए मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं।दस्तावेजों का दुरुपयोग हुआ है।