ब्रेकिंग
मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव किसान आक्रोश मोर्चा ने हरदा विधायक, सांसद का पुतला फूंका, किसान बोले , मुंग फसल खरीदी के लिए अभी तक ... Harda news: वार्ड क्रमांक 35 उड़ा में नल कनेक्शन काटे: नगर पालिका ने कई बार दी थी सूचना; जवाब न देने... हंडिया : जिम्मेदारों की घोर लापरवाही ! मां नर्मदा के सड़क घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर बिछी कीचड़ की... Big breaking news: टिमरनी: नायब तहसीलदार पटवारी को धमकी देकर रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली वाहन छुड़ाकर... हरदा: कृषि विभाग के संयुक्त दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में मूंग फसल का किया निरीक्षण हरदा: महिला मोर्चा द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जन्मजयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया... हंडिया: शराब माफिया ऑटो से भिजवा रहा अवैध शराब: हंडिया पुलिस ने देशी (लाल, सफेद) शराब व बियर के 141 ... सार्वजनिक भीड़ वाले इलाके में गड्डा दे रहा है बड़ी दुर्घटना का संदेश !  कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री फि... टिमरनी: कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह के ऑफिशियल पेज से मंत्री विजय शाह को समर्थन, अधिवक्ता ने कांग्रेस...

इंदौर: पत्नी और सालियो की प्रताडना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या! सुसाईड नोट मे लगाए ससुराल पर कई आरोप

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर।पति पत्नी का विवाद इस हद तक बड़ जायेगा की पति को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा। मामला शहर की न्यू गोविंद कॉलोनी में 27 वर्षीय नितिन पड़ियार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

ससुराल पर लगाया प्रताडना का आरोप

नितिन ने सुसाइड नोट में पत्नी और सालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसने भारत सरकार से कानून में बदलाव करने की मांग भी की है। नितिन के स्वजन, दोस्त और रिश्तेदारों ने शव यात्रा के दौरान नारेबाजी कर दोषियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की।

मामले में पुलिस का कहना है।

- Install Android App -

इस सम्बंध बाणगंगा टीआई सियाराम सिंह गुर्जर ने बताया कि नितिन पुत्र बाबूलाल इवेंट फोटोग्राफर था। सोमवार को उसने घर में ही फांसी लगा ली।

पांच साल पहले नितिन ने हर्षा नामक युवती से प्रेम विवाह किया था। विवाद के बाद हर्षा मायके (राजस्थान) चली गई। उसने दहेज प्रताड़ना और तलाक का केस दायर कर दिया।

30 लाख रूपये मांगा मुआवजा

नीतिन हर्षा के विवाद के बाद हर्षा ने समझौता में 30 लाख रुपए की मांग कर रही थी। सबसे परेशान होकर नितिन ने फांसी लगा ली। उसने 14 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा है। स्वजन का कहना है कि हर्षा महिलाओं के मदद के लिए बने कानून का दुरुपयोग कर ब्लैकमेल कर रही थी। हर्षा और उसकी बहन मीनाक्षी, वर्षा और मां सीता पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए।स्वजन ने शव यात्रा के दौरान भी नारेबाजी कर न्याय की मांग की। नितिन के भाई ने कहा कि बेटियों को बहुत बचा लिया। अब बेटों को भी बचाने की जरूरत है। वरना कितने ही बेगुनाह नितिन की तरह मरते रहेंगे।