jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 06 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे ड्यूटी पर गए पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास खरगोन में अजब-गजब मामला : महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया बंगाल में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन, BJP की ऐतिहासिक जीत आज का राशिफल अपडेट: मिथुन और तुला राशि के लिए आर्थिक लाभ के संकेत मध्य प्रदेश – 5 मई 2026 की 10 मुख्य खबरें मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ डिजिटल अरेस्ट: साइबर ठगों का नया जाल, करोड़ों की ठगी सड़क हादसों पर एसडीएम राय ने दिखाई सख्ती : देर रात एसडीएम विजय राय ने उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्... हरदा : इंदौर में गरजा टिमरनी का दम, कराटे मैट पर बच्चों ने लिखी जीत की नई कहानी! नगर पालिका में 'बजरंग बली' का औचक निरीक्षण : बंदर ने पलटीं फाइलें, दफ्तर में मचा हड़कंप 

इंदौर मेट्रो का विस्तार, अब पीथमपुर तक भी शुरू होगी सेवाएं

इंदौर। रेडिसन चौराहे तक मेट्रो संचालन को आगे बढ़ाने के लिए ट्रैक बिछाने के बाद अब स्टेशन निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। इसी विषय पर मेट्रो एमडी एस. कृष्ण चैतन्य ने अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ बैठक कर समीक्षा की। साथ ही, इंदौर से पीथमपुर तक मेट्रो ट्रैक बिछाने के लिए सर्वे की जिम्मेदारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) को दी गई है, जिसने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर काम की शुरुआत कर दी है।

इंदौर-उज्जैन मेट्रो सर्वे पूरा, DMRC ने सौंपी रिपोर्ट

- Install Android App -

इंदौर से उज्जैन तक मेट्रो परियोजना के लिए डीएमआरसी सर्वे पूरा कर चुका है। योजना के तहत लवकुश चौराहे से महाकाल मंदिर होते हुए उज्जैन रेलवे स्टेशन तक मेट्रो चलाई जाएगी। शुरुआत में ट्रैक को अंडरग्राउंड बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन अत्यधिक लागत के कारण शहर में एलिवेटेड ट्रैक का सुझाव सामने आया है। जल्द ही संशोधित प्रस्ताव पेश किया जाएगा, जिसके बाद डीपीआर तैयार होने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है।

इंदौर-पीथमपुर के बीच मेट्रो संचालन की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर से पीथमपुर के बीच मेट्रो ट्रेन (Indore Metro Rail) संचालन की घोषणा की। वहीं, इंदौर-उज्जैन मेट्रो परियोजना का सर्वे और डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी करीब 2 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत पर डीएमआरसी को दी गई है। दिल्ली से पहुंची टीम ने स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर प्रारंभिक कार्यवाही शुरू कर दी है।