बुधवार को शहर में तीन भयानक हादसे हुए
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी बहुत जरुरी है क्योकि नजर हटी की दुर्घटना घटी। आजकल युवाओं में बाईक रेस जोश उबाल मारता है इसमें स्टंट के दौरान कई युवा अपनी जान गंवा बैठे हैं इसी तर्ज पर बुधवार की रात को शहर के स्टार चौराहे पर कार से रेस लगाती दूसरी कार बिजली के खंभे में जा घुसी।
मर्सडीज कार में सवार युवती सुरक्षित है
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान कार के एयरबैग खुलने से युवती की जान बच गई। यह युवती एक अन्य कार से रेस लगा रही थी। इस घटना मे एक स्कूटर भी क्षतिग्रस्त हुआ है।पुलिस ने युवती से पूछताछ कर रही है। बुधवार को एक ही दिन में इंदौर में तीन बड़े हादसे हुए। एलआईजी पर एक युवक की मौत हुईए विजयनगर पर एक युवा गंभीर घायल हुआ और स्टार चौराहे पर युवतियां बाल बाल बची।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)