मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : महिलाओं में मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या करने की घटनाएं बढ़ रही हैं ऐसे मामले पढ़ी लिखी और संभ्रात परिवार की महिलाए के सामने आ रहे हैं। शहर में शुक्रवार रात 25 साल की नम्रता खरे ने पंखे से फांसी लगा ली। जो कि सेवानिवृत्त डीएसपी अरविंद खरे की बेटी हैं। नम्रता की 2019 में शादी हुई थी। इसके बाद कोविड के वक्त वह अमेरिका से भारत आई और पारिवारिक वाद विवाद के चलते पति से तलाक़ भी हो गया। तलाक के बाद से नम्रता मानसिक तनाव में रहने लगी थी।
घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी एमवाय अस्पताल पहुँच गए। ज्ञात हो कि अरविंद खरे संयोगितागंज, एमआईजी थाना में टीआई रहे है। खजराना पुलिस ने शव का पीएम तो करवा लिया लेकिन अंतिम संस्कार उनके बेटे के कनाडा से आने के बाद होगा।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)