jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में अतिक्रमण का विस्तार, कार्रवाई का इंतजार! शरद पूर्णिमा पर अस्थमा-दमा के रोगियों को मिलेगी विशेष आयुर्वेदिक औषधि - टिमरनी आज से तीन दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी से मुंबई में हड़कंप, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर फीस के लिए TC और मूल दस्तावेज रोकना गैरकानूनी - राजस्थान हाईकोर्ट हरदा ब्रेकिंग: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, अस्पताल के वार्ड में भी भिड़े दोनों पक्ष! नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण

Shivpuri News: सायबर ठगों ने साफ्टवेयर बेचने के नाम पर युवक से की 21 लाख की ठगी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 शिवपुरी : शहर की शिव शक्ति नगर कालोनी निवासी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ सॉफ्टवेयर बेचने के नाम पर साइबर ठगों ने 21 लाख रुपये की ठगी की है। इस मामले में फरियादी ने सॉफ्टवेयर कंपनी से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसके सारे कंटैक्ट इंटरनेट मीडिया से गायब हो गए। बैंक प्रबंधन भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की स्वीकृति के बिना उसे प्रदान किए गए ऋण के मामले से अब पल्ला झाड़ रहे हैं।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार शिव शक्ति नगर कालोनी निवासी शिक्षक नगेंद्र रघुवंशी का बेटा नितांत रघुवंशी दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह अपने घर शिवपुरी आया था। इस दौरान उसे उसके काम के लिए एक सॉफ्टवेयर की आवश्यकता पड़ी। यह सॉफ्टवेयर खरीदने के लिए उसने पुणे की कंपनी आरएक्स एसोसिएट को आनलाइन संपर्क किया। कंपनी प्रबंधन द्वारा सॉफ्टवेयर खरीदने के लिए उसके मोबाइल पर भेजी गई लिंक पर उसने क्लिक किया। सॉफ्टवेयर खरीदने के लिए 33 हजार रुपये का ऑनलाइन पेमेंट किया।

नितांत को सॉफ्टवेयर तो नहीं मिला लेकिन उसके आईसीआईआई बैंक एसबीआई बैंक, चार क्रेडिट कार्ड आदि की पूरी कुंडली सायबर ठगों के पास पहुंच गई। सायबर ठगों ने सबसे पहले नितांत के खाते में जमा दो लाख से अधिक रुपये गायब किए। इसके बाद उसके आईसीआईआई बैंक और चार क्रेडिट कार्ड से प्री-अप्रूव लोन तथा एसबीआई बैंक से अप्रूव पर्सनल लोन सहित सभी लोन उसके खातों में मंगवाया। इसके बाद उन सभी रुपयों को छह ट्रांजेक्शन के माध्यम से दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिया गया। नितांत के अनुसार बैंकों ने यह सारे लोन उसकी सहमति के बिना ही खातों में डाले। इंजीनियर के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दर्ज करा कर मामले की पड़ताल कर इस सायबर ठगी का खुलासा करने की मांग की है।